सारंगढ़ बिलाईगढ़ 30 अक्टूबर 2024/ छत्तीसगढ़ के नागरिकों के सर्वांगीण विकास के लिए गठित छत्तीसगढ़ राज्य के स्थापना दिवस के पावन अवसर पर कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू ने जिले के सभी नागरिकों से अपील किया है कि वे 1 नवंबर को अपने घरों में दीप प्रज्ज्वलित कर राज्य स्थापना दिवस को उत्सव के रूप में मनाएं। इस पावन दिवस पर जिला प्रशासन द्वारा जिला मुख्यालय कलेक्टोरेट बिल्डिंग सारंगढ़ में दीप प्रज्ज्वलित किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश से छत्तीसगढ़ राज्य बनने के बाद छत्तीसगढ़ के निवासियों को अपने राज्य में सरकारी नौकरी, नागरिकों को दूर राजधानी भोपाल के स्थान पर नजदीक में राजधानी रायपुर और दूर हाईकोर्ट जबलपुर के स्थान पर नजदीक बिलासपुर हाईकोर्ट की सौगात मिली है।








More Stories
छत्तीसगढ़ मे 43 आईएएस अधिकारियो का ट्रांसफर,,,, सारंगढ़ कलेक्टर बदले गए || देखे पूरी सूची
बंगाल, असम और पुडुचेरी बीजेपी ने की बडी जीत हासिल, पवनी में कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला भाजपा की कामकाजी बैठक संपन्न