89.73% के साथ राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक के साथ जिला का पहला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कनकबीरा बना
सारंगढ़- नया जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक और उपलब्धि प्राप्त हुआ हैं जो स्वास्थ्य की दिशा में सुधार को दर्शाता हैं। सभी स्वास्थ्य केंद्रों का राष्ट्रीय मानको के अनुरूप तैयार किया जा रहा हैं इसी कड़ी में सारंगढ़ ब्लॉक के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कनकबीरा में राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक की टीम 18-19 अक्टुबर को जाँच की। कलेक्टर श्री धर्मेश साहू के निर्देशानुसार व मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एफ.आर. निराला व खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. आर. एल. सिदार के मार्गदर्शन में NQAS के लिए तैयारी किया गया था। राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक टीम में आये डॉ. प्रेमानंद त्रिपाठी और श्रीमती मिनीमोल अनिल कुमार ने 89.73 प्रतिशत राष्ट्रीय स्तर मानक प्रदान की। प्राथमिक स्वास्थ्य कनकबीरा को सर्टिफिकेट प्रदान किया गया। यह स्वास्थ्य केंद्र नव निर्मित जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ का पहला केंद्र हैं जो NQAS सर्टिफाइड स्वास्थ्य केंद्र बन गया।
जिला NQAS सलाहकार श्री कृष्ण पूरी गोस्वामी द्वारा सभी अधिकारी कर्मचारियों को बधाइयां व शुभकामनायें दी। सेक्टर प्रभारी श्री अरुण नायक एवं डॉ. प्रेम प्रकाश चौधरी ने मार्गदर्शन व सहयोग के लिए आदरणीय CMHO सर, DPM सर, DAM सर, जिला नोडल गोस्वामी सर, BMO सर, CHC सारंगढ़ के विभिन्न शाखा प्रभारी, समस्त राष्ट्रीय कार्यक्रम के प्रभारी/नोडल को आभार व्यक्त किये।

क्या हैं NQAS– National Quality Assurance Standards मतलब राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानकों को सार्वजनिक स्वास्थ्य सुविधाओं के साथ-साथ वैश्विक सर्वोत्तम प्रथाओं के लिए विशिष्ट आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए विकसित किया गया है। इसकी शुरुवात 2017 में हुई हैं, NQAS वर्तमान में जिला अस्पतालों, CHCs, PHCs और शहरी PHCs के लिए उपलब्ध हैं। मानक मुख्य रूप से प्रदाताओं के लिए पूर्व निर्धारित मानकों के माध्यम से सुधार के लिए अपनी स्वयं की गुणवत्ता का आकलन करने और प्रमाणन के लिए अपनी सुविधाओं को लाने के लिए हैं।
जाँच बिंदु– राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानकों को मोटे तौर पर 8 “चिंता के क्षेत्रों” के तहत व्यवस्थित किया गया है – सेवा प्रावधान, रोगी अधिकार, इनपुट, सहायता सेवाएँ, नैदानिक देखभाल, संक्रमण नियंत्रण, गुणवत्ता प्रबंधन और परिणाम। ये मानक ISQUA द्वारा मान्यता प्राप्त हैं और व्यापकता, निष्पक्षता, साक्ष्य और विकास की कठोरता के संदर्भ में वैश्विक मानदंडों को पूरा करते हैं।

More Stories
पंचायत उन्नति सूचकांक 2.0 में बालोद की बड़ी उपलब्धि, राज्य के टॉप-10 में 5 ग्राम पंचायतें शामिल
छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड रायगढ़ ने किया डॉ.मनीषा त्रिपाठी को सम्मानित
कमजोर प्रगति वाले जिलों की विशेष समीक्षा, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने ली वर्चुअल बैठक