सारंगढ़ बिलाईगढ़, 13 नवम्बर 2024/ खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में 14 नवम्बर से धान खरीदी कार्य के पूर्व, धान खरीदी की समुचित व्यवस्था की तैयारी के संबंध में कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू ने प्राथमिक सेवा सहकारी समिति कोतरी और हरदी का निरीक्षण कर जायजा लिया। कलेक्टर ने समिति प्रबंधकों को सभी प्रकार की सुविधा मुहैया कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने बरदाना, सीसीटीवी कैमरा, पॉलिथीन, प्राथमिक उपचार बॉक्स, आद्रतामापी यंत्र का निरीक्षण किया। इस अवसर पर मार्कफेड, कृषि, सहकारिता, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति और राजस्व विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।









More Stories
छत्तीसगढ़ मे 43 आईएएस अधिकारियो का ट्रांसफर,,,, सारंगढ़ कलेक्टर बदले गए || देखे पूरी सूची
बंगाल, असम और पुडुचेरी बीजेपी ने की बडी जीत हासिल, पवनी में कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला भाजपा की कामकाजी बैठक संपन्न