सारंगढ़ बिलाईगढ़ – विगत कुछ महीनों से शिक्षा विभाग और उनके बड़े बड़े अधिकारी लगातार शुरखियो मे है और धीरे धीरे विवादित अधिकारी बनते जा रहे है फिर एक बार शुरखियो मे आ रहे है बिलाईगढ़ BEO आपको बता दे शिकायतकर्ता प्रदीप लहरे, प्रदेश अध्यक्ष छ.ग. आम शिक्षक संवर्ग संघ एवं अन्य 1 के द्वारा आवेदन प्रस्तुत किया है कि मनोज कुमार साहू, शिक्षक शा.पूर्व माध्यमिक शाला पेण्ड्रावन विकासखण्ड बिलाईगढ़ में कार्यरत है जो कि विगत वर्ष दिसंबर 2018 से सितम्बर 2024 तक विगत 5 वर्षो तक अनुपस्थित था। जिसका वेतन फर्जी रूप से आहरण किया गया है। बी.ई.ओ. एस.एन. साहू बिलाईगढ़ द्वारा एक फर्जी उपस्थिति रजिस्टर तैयार कर मनोज कुमार साहू, शिक्षक को बचाने और इस प्रकरण को रिश्वत लेकर रफा-दफा करने में लगी हुई है। जिसकी जॉच जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा दिनांक 19.09.2024 को आकस्मिक शाला निरीक्षण किया गया जिसमें 26.06.2024 से 19.09.2024 तक अनुपस्थित पाया गया इसके बाद बी.ई.ओ. बिलाईगढ़ को तत्काल वेतन काटने का निर्देश जारी किया गया। उसके बाद भी बी.ई.ओ. बिलाईगढ़ संबंधित शिक्षक से मोटी रकम रिश्वत लेकर एक फर्जी उपस्थिति रजिस्टर बनाकर वेतन भुगतान कराया गया।
उक्त मामले में अब सारंगढ़ बिलाईगढ़ के डिप्टी कलेक्टर नोटिश जारी किया है जिसमे जवाब नोटिस प्राप्ति के 2 दिवस के भीतर अपना जवाब अधोहस्ताक्षकर्ता के समक्ष उपस्थित होकर प्रस्तुत करे की बात कही और नियत तिथि में जवाब प्रस्तुत नहीं करने अथवा जवाब संतोषप्रद नहीं पाये जाने की दशा में BEO के विरूध्द अनुशासनात्मक कार्यवाही किया जावेगा, जिसके लिए आप स्वयं जिम्मेदार होंगे। अब देखना यह होगा की जाँच कब तक पूर्ण होंगी और आगे क्या कार्यवाही की जाती है


More Stories
कुसुमकसा में 19.80 लाख की सीसी रोड का भूमिपूजन, बूथ अध्यक्षों के हाथों शुरू हुई नई परंपरा
पंचायत उन्नति सूचकांक 2.0 में बालोद की बड़ी उपलब्धि, राज्य के टॉप-10 में 5 ग्राम पंचायतें शामिल
छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड रायगढ़ ने किया डॉ.मनीषा त्रिपाठी को सम्मानित