पति की मौत के बाद पत्नी, पति की स्थान पर कर रही थी काम अचानक प्रधानपाठक नें निकाल दिया
बरमकेला – आज लोगो की मनोदशा भावनात्मक या सवेदना से धीरे धीरे दूर होता जा रहा हैँ जहाँ सवेदना से उन्हें कुछ भी स्थान नहीं मिलता बल्की उससे बचा हुआ भी स्थान छीन लिया जाता हैँ जबकि ऐसा नहीं होना चाहिए अगर किसी विभाग मे लम्बे समय तक कोई कर्मचारी काम करता रहता हैँ और अचानक उनका जीवन लीला किसी कारण वश समाप्त हो जाये तो उसके परिवार के लिए उसका काम ही परिवार का सहारा बन सकता हैँ भले ही उनकी कमी पूरा ना हो लेकिन अगर उनके कार्य की स्थान पर उनके परिवार को ही काम करने का मौका दिया जा सके संभव हो तो उसकी जीविका का सहारा बन सकता है लेकिन हमने पहले ही कहा है सवेदना से बहुत कम लोगो को स्थान मिल पाता हैँ ऐसा ही एक मामला बरमकेला का हैँ जहाँ पति की मत्यु के बाद पत्नी अपने बच्चों की लालन पालन के लिए पति की स्थान पर काम करना चाही तो उसे निकाल दिया जाता है आपको बता दे की शासकीय प्राथमिक शाला परधियापाली में सत्र2011 से कार्यरत स्कूल सफाई कर्मचारी कार्तिक राम सारथी का निधन दिनांक- 24.10.2024 को हो गया है. जिसके 5 छोटे-छोटे बच्चे हैं जो कि एक 6 माह के दुध- मुंही बच्चा है, गरीबी रेखा के निचे जीवन यापन करने वाले उसके विधवा पत्नी श्रीमती लीला सारथी को स्व कार्तिक राम सारथी के जगह स्कूल में कार्य करने के लिए जाती है.कुछ दिनों तक काम करती हैँ उसके बाद अचानक प्रधान पाठक द्वारा 20.11.2024 को मौखिक रूप से कार्य बंद करने के लिए कह दिया जाता हैँ और उनको काम से निकाल दिया जाता हैँ और उसके स्थान पर किसी दूसरे की नियुक्त की प्रक्रिया शुरू किया जाता है जो की एक बेसहारा विधवा के साथ अन्याय हैँ उसके लिए स्कूल सफाई कर्मचारी संघ विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी बरमकेला को दिनांक 29.11.2024 को आवेदन दिया गया है और साथ ही आग्रह किया गया की लीला सारथी का नियुक्ति दिनांक-05-12-2024 की जाये अगर नहीं किया जाता हैँ तो उस स्थिति मे दिनांक 06-12-2024 बरमकेला के 350 स्कूल सफाई कर्मचारी सुभाष चौक से रैली निकाली जाएगी और तहसीलदार के माध्यम से कलेक्टर महोदय को ज्ञापन सौंपा जायेगा अब देखना यह होगा की पीड़ित विधवा जिनके 5 छोटे छोटे बच्चे और उनकी पूरी जिम्मेदरी उनके सिर पर हैँ तो इस पर प्रशासन सवेदना व्यक्त करते हैँ या नहीं











More Stories
सारंगढ़ बिलाईगढ़ ज़िला में हो रहे अवैध फ्लाई-एस डंपिंग, माफिया के ऊपर कार्यवाही के लिए कलेक्टर को भीम आर्मी द्वारा ज्ञापन सौंपा गया
अगर आपकी भी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो चिंता मत करिये,,, लग रहा जन समस्या निवारण शिविर || जाये जरूर
सारँगढ जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन 27 मार्च को, एसडीएम ने जारी किए निर्देश