सरायपाली : गोपाल लहरिया
छत्तीसगढ़ में एकता भारतीय भाषा उत्सव का आयोजन किया जा रहा है,जो 4 दिसंबर से 11 दिसंबर तक चलेगा,इस उत्सव के दौरान राज्य के सभी स्कूलों में विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे,जिसमें भारतीय भाषाओं और स्थानीय भाषाओं के महत्व पर जोर दिया जाएगा।
उत्सव के पहले दिन 4 दिसंबर को स्कूलों में वॉल मैग्ज़ीन तैयार की गई, जिसमें भारतीय भाषाओं और स्थानीय भाषाओं के बारे में जानकारी दी गई,इसके अतिरिक्त बच्चों को विभिन्न प्रकार के अनुभवों को साझा करने के लिए नेचर वॉक का आयोजन किया गया।
इस उत्सव का उद्देश्य भारतीय भाषाओं और स्थानीय भाषाओं के महत्व को बढ़ावा देना और बच्चों में भाषाई जागरूकता को बढ़ावा देना है।
भाषा उत्सव का आयोजन शासकीय प्राथमिक शाला कसडोल में किया गया,इसमें बच्चों ने विभिन्न प्रकार के लेख लिखकर वॉल मैग्जीन में प्रदर्शित किया और साथ ही बच्चों को नेचर वॉक कराया गया,जिसमें उन्होंने विभिन्न पेड़ के बारे में जाना एवं पेड़ से होने वाले लाभ एवं पेड़ के महत्व को समझा।
इसी तरह का आयोजन शासकीय प्राथमिक शाला बनीगिरोला, शासकीय प्राथमिक शाला मुंधा एवं शासकीय प्राथमिक शाला सिरशोभा में किया गया।
इसमें समुदाय के सहयोग से बच्चों को नेचर वॉक कराकर विभिन्न स्थान के बारे में चर्चा किया गया बच्चे स्वयं की भाषा में चर्चा किये,जिससे बच्चों में अपने भाषा के प्रति लगाव एवं आत्मविश्वास बढ़ेगा और बच्चे रुचि लेकर अपने मातृभाषा का प्रयोग करेंगे।
उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी दुर्वादल दीप ने दी।

More Stories
कुसुमकसा में 19.80 लाख की सीसी रोड का भूमिपूजन, बूथ अध्यक्षों के हाथों शुरू हुई नई परंपरा
पंचायत उन्नति सूचकांक 2.0 में बालोद की बड़ी उपलब्धि, राज्य के टॉप-10 में 5 ग्राम पंचायतें शामिल
छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड रायगढ़ ने किया डॉ.मनीषा त्रिपाठी को सम्मानित