सरायपाली : गोपाल लहरिया
भाषा उत्सव के द्वितीय दिवस पर अभिनव पहल करते हुए “रीड अलांग” तकनीक के माध्यम से ऑनलाइन कहानी सुनाने की शुरुआत की गई।
इस तकनीक का उद्देश्य बच्चों और शिक्षकों को नई भाषाओं के प्रति रुचि जागृत करना और ज्ञान बढ़ाना है।
कार्यक्रम में बड़े-बुजुर्गों द्वारा सुनाई जा रही पारंपरिक कहानियों को डिजिटल स्वरूप में संरक्षित किया गया,इन कहानियों को “वोट कास्ट” फॉर्मेट में तैयार कर नई पीढ़ी तक पहुंचाने की प्रक्रिया शुरू की गई। यह कदम न केवल सांस्कृतिक धरोहर को सहेजने में मदद करेगा बल्कि बच्चों के भाषाई कौशल को भी प्रोत्साहित करेगा और साथ ही विभिन्न भाषाओं में शब्दकोश तैयार करने का कार्य भी प्रारंभ किया गया जो शिक्षकों और बच्चों के लिए एक उपयोगी संसाधन सिद्ध होगा।
यह शब्दकोश न केवल भाषा सीखने को सरल बनाएगा बल्कि विभिन्न भाषाओं के प्रति समझ और सम्मान भी बढ़ाएगा।
कार्यक्रम में तकनीक और भाषा के समन्वय का अनूठा उदाहरण प्रस्तुत किया गया जिसे उपस्थित लोगों ने बेहद सराहा।
आयोजकों ने इस पहल को और अधिक भाषाओं में विस्तारित करने का संकल्प लिया।
उच्च प्राथमिक विद्यालय पाटसेन्द्री में प्रधान पाठक चन्द्रभानु पटेल एवं सभी स्टॉफ के मार्गदर्शन में स्कूल में अध्ययनरत बच्चों द्वारा कुछ ही समय में शब्द भण्डार का ज्ञान कराया गया जिसमें कक्षा 7 वीं में अध्ययनरत कुमारी अंजू प्रजापति द्वारा बघेली भाषा में बताया गया जैसे-
हिंदी शब्द बघेली शब्द
क्या काहे
आप अपना
बहन। जिज्जी
माँ अम्मी
दादा बबा
दादी दायी
नाक नकुवा
बाल। जिगर
जायेंगे। जाबाय
आना। अऊब
दरवाजा केवरा
प्लेट,थाली टाठी
कक्षा 6वीं के कुमारी ट्विंकल एवं कोमल द्वारा बंजारा का शब्द ज्ञान कराया गया।
हिंदी शब्द- बंजारा शब्द
लड़का- छारा
लड़की- छारी
गौशाला-गोठा
चावल- चावड
पका वाला चावल- भातु
सब्जी- लगवाड
रोटी- बाटी
कुत्ता-कोतरा
कक्षा6वीं के कुमारी शिवानी माँझी औऱ कुमारी प्रीति साहू द्वारा ओड़िया शब्द का ज्ञान कराया गया।
हिंदी- ओड़िया
पानी- पैन
लड़का- पिला
लडक़ी- टूकेल
तालाब-बन
गौशाला- गुहाल
बछड़ा-दामुर
शासकीय प्राथमिक शाला कसडोल,शासकीय प्राथमिक शाला मुंधा,शासकीय प्राथमिक शाला सिरशोभा,शासकीय प्राथमिक शाला मकरमुता,शासकीय प्राथमिक शाला नवाडीह एवं उच्च प्राथमिक शाला पाटसेन्द्री में भाषा सप्ताह का आयोजन किया गया।
उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी दुर्वादल दीप ने दी।

More Stories
कुसुमकसा में 19.80 लाख की सीसी रोड का भूमिपूजन, बूथ अध्यक्षों के हाथों शुरू हुई नई परंपरा
पंचायत उन्नति सूचकांक 2.0 में बालोद की बड़ी उपलब्धि, राज्य के टॉप-10 में 5 ग्राम पंचायतें शामिल
छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड रायगढ़ ने किया डॉ.मनीषा त्रिपाठी को सम्मानित