कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्रीअरुण कुमार टण्डन और मुख्य अतिथि राजकुमार जांगड़े पत्रकार एवं धनीराम बंजारे नव निर्वाचित सरपंच द्वारा दीप प्रज्वलन से हुआ। उन्होंने प्रसिद्ध वैज्ञानिक सी. वी. रमन की खोज “रमन प्रभाव” पर प्रकाश डालते हुए छात्रों को विज्ञान के प्रति जिज्ञासु बनने की प्रेरणा दी।
छात्रों की रचनात्मकता बनी आकर्षण का केंद्र
विज्ञान प्रदर्शनी में सौर ऊर्जा, जल संरक्षण, रोबोटिक्स और पर्यावरण सुरक्षा जैसे विषयों पर छात्र-छात्राओं ने अपने नवाचार प्रस्तुत किए। पूर्व माध्यमिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं के द्वारा तैयार किया गया “सौर ऊर्जा से चलने वाला स्मार्ट होम” मॉडल विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। वहीं, प्राकृतिक आपदाओं की पूर्व चेतावनी प्रणाली पर आधारित एक प्रोजेक्ट ने भी खूब सराहना बटोरी।
रोचक प्रयोगों और विज्ञान प्रश्नोत्तरी ने बढ़ाया उत्साह
विज्ञान शिक्षक श्री त्रिलोक हरिप्रिय ने दैनिक जीवन में विज्ञान के महत्व को दर्शाने वाले कुछ रोमांचक प्रयोग प्रस्तुत किए, जिससे छात्र चकित रह गए। विज्ञान प्रश्नोत्तरी में भी बच्चों ने शानदार प्रदर्शन कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।
पुरस्कार वितरण और समापन
कार्यक्रम के अंत में विजेता छात्रों को प्रमाण पत्र और पुरस्कार प्रदान किए गए। प्रधानाध्यापक ने छात्रों को विज्ञान और नवाचार के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया।
इस आयोजन ने छात्रों में वैज्ञानिक सोच, नवाचार और खोजी प्रवृत्ति को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।विज्ञान दिवस का यह उत्सव न केवल ज्ञानवर्धक बल्कि प्रेरणा दायक भी रहा, जो भविष्य में कई नए वैज्ञानिक प्रतिभाओं के उभरने का संकेत देता है।

More Stories
छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड रायगढ़ ने किया डॉ.मनीषा त्रिपाठी को सम्मानित
कमजोर प्रगति वाले जिलों की विशेष समीक्षा, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने ली वर्चुअल बैठक
डौंडी में अवैध शराब के खिलाफ जनआक्रोश, जनप्रतिनिधियों व महिलाओं ने थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन