आगरा =मुसलमान को जान माल का नुकसान सही तरीके से जकात अदा न करने की वजह से होता है अगर मुसलमान ईमानदारी के साथ सही हाथों में जकात अदा करें तो 5 साल में देश से गरीबी खत्म हो जाएगी मुसलमान जकात के पैसे कॉलेज डिग्री कॉलेज मेडिकल कॉलेज हॉस्टल हॉस्पिटल जैसी सुविधाएं देश के हर जिले में तैयार कर सकता है
उक्त विचार वंचितसमाज इंसाफ पार्टी के राष्ट्रीय सचिव तथा फतेहपुर सीकरी लोकसभा क्षेत्र से पूर्व सांसद प्रत्याशी एडवोकेट नवाब गुल चमन शेरवानी ने वंचितसमाज इंसाफ पार्टी के जिला अध्यक्ष तथा दक्षिण विधानसभा क्षेत्र से विधायक प्रत्याशी शराफत अली के निवास अजम पाड़ा शाहगंज पर रोजा इफ्तार की दावत में रखें

श्री शेरवानी ने कहा कि जकात हर सईवे निशब पर फर्ज है अपने माल की जकात निकालने के बाद बची हुई रकम सोने की तरह हो जाती है जिसमें कभी जंग नहीं लगती और ना ही कोई बेईमानी कर सकता है जकात अदा करने से जानमाल का नुकसान भी टाल जाता है इसलिए हर मोमिन को ईमानदारी के साथ जकात अदा करनी चाहिए
श्री शेरवानी ने कहा कि भारत में 23 करोड़ मुस्लिम है जिनमें कम से कम एक करोड़ मुस्लिम ऐसे हैं जो की एक लाख कम से कम जकात निकलते हैं कुल मिलाकर मुसलमान ईद पर 20000 करोड रुपए की जकात निकलता है लेकिन अफसोस के फिर भी चार बेटियों के बाप को अपनी बेटी का निकाह करने के लिए मस्जिद में जाकर लोगों के सामने हाथ फैलाने पड़ते हैं सोचने वाली बात यह है कि आज भी हर दसवां मुसलमान गरीबों की जिंदगी जी रहा है ऐसे में सवाल पैदा होता है कि या तो मुसलमान ईमानदारी से जकात अदा नहीं कर रहा है या फिर सही जगह पर जकात नहीं पहुंच पा रही है जकात पहले अपने करीब के लोगों को देनी चाहिए उसके बाद रिश्तेदारी या जान पहचान में देनी चाहिए अगर आपका रिश्तेदार परेशान है और आप दूर किसी को जकात अदा कर रहे हैं तो यह गलत है पहले आपका भाई बहन रिश्तेदार और पड़ोसी जकात के हकदार हैं

रोजा इफ्तार में सैयद रज्जब अली वाजिद अब्बास राशिद अब्बास मुल्लाजी शरीफ अल्वी आरिफ अहमद शराफत अली सलमान मलिक सैयद शेर बहादुर शाह गुल बहार ठेकेदार जावेद अली शाकिर अली सुहेल मंसूरी ताजुद्दीन सैफी नदीम नूर मोहम्मद शरीफ उस्मानी भाई हाजी अकबर अली डॉ जहांगीर अल्वी अब्दुल कादिर अल्वी मोबिन शाह पप्पू उस्मानी बासित अली फतू पहलवान रईस आमिर उस्मानी माइकल अब्बास रहीसुद्दीन कुरैशी अछनेरा वाले राजेश गौतम सोनू अग्रवाल एडवोकेट नवीन पोरवाल रवि कुमार अंबेडकर आसिफ उस्मानी आरिफ उस्मानी सोहेल उस्मानी गुल वतन शेरवानी फुरकान सलमानी आदि उपस्थित थे मौलाना राजा रामपुरी ने रोजा इफ्तार के बाद नमाज अदा कराई शराफत अली ने रोजा इफ्तार में आए सभी लोगों का शुक्रिया अदा किया


More Stories
छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड रायगढ़ ने किया डॉ.मनीषा त्रिपाठी को सम्मानित
कमजोर प्रगति वाले जिलों की विशेष समीक्षा, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने ली वर्चुअल बैठक
डौंडी में अवैध शराब के खिलाफ जनआक्रोश, जनप्रतिनिधियों व महिलाओं ने थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन