छात्राओं से सवालों के जवाब सुनकर शिक्षा अधिकारी राव ने दी शाबाशी
घरघोड़ा : जिला शिक्षा अधिकारी रायगढ़ ने अपने शैक्षणिक दौरे के तहत स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम कन्या शाला घरघोड़ा का अचानक निरिक्षण किया | निरीक्षण के दौरान संचालित द्वितीय अवसर बोर्ड परीक्षा कक्ष का निरीक्षण कर बैठक व्यवस्था आदि एवं कक्षा छठवीं सातवीं आठवीं के अध्यापन कक्ष का निरीक्षण कर छात्राओं से डिजिटल बोर्ड पर चल रहे विषयवस्तु पर सवाल किए | नन्हें छात्राओं से जवाब सुनकर जिला शिक्षा अधिकारी के व्ही राव ने छात्राओं को शाबाशी देते हुए प्रोत्साहित किया |

उन्होंने विद्यालय में संचालित मध्यान्ह भोजन का निरिक्षण करते हुए सफाई व्यवस्था, दैनिक मैंन्यु की जानकारी ली |साथ में समग्र शिक्षा जिला परियोजना समन्वयक नरेंद्र चौधरी साथ रहे एवं शिक्षकों की विषयवस्तु देनंदिनी का भी उन्होंने निरिक्षण किया | स्कूली सफाई व्यवस्था किचन गार्डन शाला प्रबंधन पर संतोष व्यक्त करते हुए स्कूली शिक्षा पर बेहतर कार्य करने की बात कही| इस दौरान प्रभारी प्राचार्य हरीश चंद्र बेहरा एवं प्रधानपाठक अखिलेश मिश्रा सहित समस्त शिक्षक अपने कर्तव्य पर उपस्थित थे |








More Stories
छत्तीसगढ़ मे 43 आईएएस अधिकारियो का ट्रांसफर,,,, सारंगढ़ कलेक्टर बदले गए || देखे पूरी सूची
बंगाल, असम और पुडुचेरी बीजेपी ने की बडी जीत हासिल, पवनी में कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला भाजपा की कामकाजी बैठक संपन्न