सारंगढ़ – सारंगढ़ विकाशखण्ड में प्रदेश की सबसे बड़ी खदान खुलने की तैयारी हो चुकी है जिसकी जनसुनवाई 24 सिप्टेम्बर को होनी का रही है जिसका विरोध ग्रामीण लगातार कर रहे है अब तो पूरा सारंगढ़ में जन सुनवाई को रोकने का विरोध गूंज रहा है क्या ऐसे में जनसुनवाई होगी ?
जनसुनवाई के विरोध में भाजपा कांग्रेस
सारंगढ़ कांग्रेस विधायक के साथ कांग्रेस जन और अब भाजपा के जिला पंचायत अध्यक्ष संजय पांडेय ,उधोग सभापति हरिहर जायसवाल के साथ भाजपा नेताओं ने भी ग्रीन सनस्टेबल मैनुफैक्चरिंग कंपनी (खदान )का जनसुनवाई रोकने करने कलेक्टर को ज्ञापन सौपा दिया अब देखना होगा नेताओ ने खदान का विरोध किया है तो ऐसे में क्या खदान के लिए जनसुनवाई होगी?
सारंगढ़ भर जनसुनवाई के विरोध में तो कैसे होगी जनसुनवाई ?
पर्यावरण विभाग ने 24 सिप्टेम्बर को जन सुनवाई की प्रक्रिया पूर्ण कर ली है जिसका विरोध प्रभावित क्षेत्र के अलावा पूरा सारँगढ़ कर रहा है क्या ऐसे में जनसुनवाई सम्भव है ?
जिला पंचायत उधोग सभापति ने लेटर पेड में जनसुनवाई रोकने ज्ञापन सौपा है जिसमे उल्लेखनीय है सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के सारंगढ़ विकासखंड के अंतर्गत आने वाला ग्राम पंचायत धौराभाठा, सरसरा, जोगनीपाली, कपिसदा ब,लालाधुर्वा, इन पांचो गांव मे ग्रीन सस्टेनेबल मैनुफैक्चरिंग प्राईवेट लिमिटेड द्वारा स्थापित किये जानें वाले कंपनी खदान का 24 सितम्बर 2025 में होने वाली जनसुनवाई पर रोक लगवाने के लिए आज सैकड़ो ग्रामीण कलेक्टर दफ़्तर पहुचे थे
इन सभी गाँव के ग्रामीण जोर सोर से विरोध कर रहे है, मेसर्स ग्रीन सस्टेनेबल मैनुफैक्चरिंग प्राईवेट लिमिटेड द्वारा सारंगढ़ क्षेत्र अंतर्गत आने वाले पाँच गांव शामिल है,

लालाधुर्वा, धौराभांठा, सरसरा, जोगनीपाली, कपिस्दा ब से लगभग 200.902 हेक्टेयर जमीन पर अपनी कंपनी / खदान स्थापना करना चाहती है। यह क्षेत्र कृषि पर निर्भर होने के कारण उक्त पाँचो गाँव के ग्रामवासी इसकी स्थापना पर विरोध कर रहें है।
वहीँ सारंगढ़ -बिलाईगढ़ के जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पाण्डेय व जिला पंचायत सदस्य हरिहर जायसवाल,कृष्ण कन्हैया पटेल, तथा गांव के सरपंच सहित सैकड़ो की संख्या मे ग्रामवासी जनसुनवाई का विरोध कर रहे है,








More Stories
अगर आपकी भी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो चिंता मत करिये,,, लग रहा जन समस्या निवारण शिविर || जाये जरूर
सारँगढ जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन 27 मार्च को, एसडीएम ने जारी किए निर्देश
वन अधिकार समिति में सदस्य बनीं सुश्री नीलिमा श्याम से आदिवासी क्षेत्र के विकास को नई उम्मीद