सारंगढ़ – सबसे ज्यादा किसी विभाग को जनता गाली देती है तो ओ है बिजली विभाग हम ऐसा क्यों कह रहे चलिए आपको बताते है अगर हर गांव में एक पेटी रख दी जाएं की बिजली आपूर्ति से जनता कितनी खुश है? क्या उन्हें पर्याप्त मात्रा में बिजली आपूर्ति मिल रहा है या नहीं? लो वोल्टेज, बिजली गुल जैसे बिजली विभाग के लिए एक सुझाव मांगी जाए और जनता से अपनी राय बताए और एक छोटे से कागज के टुकड़े में लिख कर पेटी में डालने को कहे तो पेटी एक घंटे में भर जाएगी और पेटी में गालियां नाराजगी और आक्रोश भरी पत्र से ठूस ठूस कर जनता भर देगी इस कदर जनता बिजली समस्या से परेशान है सरकार या उनके मंत्री से सवाल पूछे की लगातार बिजली कटौती हो रही , घंटों बिजली गुल रहता, तो बड़े शान से कहते की कोई बिजली कटौती नहीं होती है हम पर्याप्त मात्रा में बिजली की आपूर्ति करते है ह नीचे स्तर पर टेक्निकल फॉल्ट होने की वजह से बिजली आपूर्ति बाधित होती कहती पल्ला झाड़ लेते है लेकिन असल सच्चाई तो यह है कि लगातार जनता लो वोल्टेज, या बिजली कटौती, या फिर फॉल्ट जैसे समस्या से दिन रात जूझ रहे है कई घंटों तक लगातार बिजली गुल रहता है, और अगर आ भी जाए तो लो वोल्टेज पर, हर दिन फॉल्ट जैसे समस्या बनी हुई है और इन सबका कारण है बिजली विभाग की अधिकारियों का निकम्मापन के वजह से भाजपा विष्णु सरकार की छवि धूमिल हो रही है एक तरफ भयंकर लाइट कटौती तो दूसरी तरफ बिजली बिल की भारी महंगाई की उपभोक्ता जनता मार झेल रहा है इस गैर जिम्मेदराना रवैया से सरकार की छवि धूमिल हो रही है ऐसे मत हो कि आने वाले समय मे बिजली की करेंट भाजपा पर पड़ जाये

सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले का सबसे घटिया बिजली सप्लाई करने वाला गुंडेली सब डिविजन
कहा जाता है कि बिजली कटौती, लो वोल्टेज, बिजली गुल या फॉल्ट जैसे समस्या तो पूरे जिले में लगातार बनी हुई है लेकिन सबसे ज्यादा अगर किसी सब स्टेशन को घटिया माना जाता है तो ओ है गुड़ेली सब डिविजन और सबसे दुर्भाग्य की बात सबसे घटिया फीडर जहां हर दिन फॉल्ट जैसे समस्या होती है ऐसा फीडर माना जाता है नौरंगपुर फीडर क्योंकि अधिकांश इस क्षेत्र की दर्जनों गांव में बिजली कटौती लो बोल्टेज, फॉल्ट हर दिन रहता है अधिकारी हर दिन और रात परमिट लेते रहते है लेकिन उसके बाद भी कोई सुधार नहीं और इतना ही नहीं बिजली विभाग मेंटेनेंस के नाम पर हर एक दो महीने में घंटों परमिट लेकर काम करने का दिखावा करते है लेकिन असल में बिजली विभाग जैसा घटिया और निकम्मापन आपको कही देखने को नहीं मिलेगा
बिजली ठेका कर्मी और निचले कर्मचारी पर कार्यों का बोझ और उच्च अधिकारी निठल्लापन से बाहर नहीं आ रहे
अधिकांश आपको बिजली विभाग में निचले स्तर के कर्मचारी या ठेका कर्मी आपको दिन रात काम करते हुए मिलेगे पूरा कार्यों का बोझ उठा रहे लेकिन वही उन्हें ऊपर के अधिकारी जे आई, ए आई जैसे अधिकारियों में अपनी दफ्तरों में आराम फरमाते नजर आएंगे जहां न तो कभी ओ फिल्ड में उत्तर कर काम करेंगे और न ही अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे बल्कि साहब है साहबों वाली रौब में फोन से ड्यूटी करते नजर आयेगे जहां बस अधिकारी अपने निज जीवन या दफ्तर तक ड्यूटी करने से फुर्सत नहीं ओ कैसे किसी गांव या फील्ड में जाकर काम करवाएंगे नतीजा क्षेत्र की जनता लगातार बिजली कटौती से परेशान हैं

थोड़ी सी बिजली गरजी, हवा चला, बारिश हुआ फिर आप बिजली सपनों के राजा है जो सपने में आयेगे लेकिन हकीकत में घंटों कटौती अभी वर्तमान में ही अधिकारियों की निकम्मापन की वजह से 24 घंटे से अधिक समय होने को है बिजली गुल है और आ भी रहा तो लो वोल्टेज और साथ ही मुश्किल से दो फेस पर बिजली उपर से अपडाउन जैसे समस्या बनी हुई है और अधिकारी मिट्ठू की तरह रटा रटाया जवाब देखवाता हु आ जाएगा जैसे गैर जिम्मेदाराना जवाब में भी साफ सुस्ती और लापरवाही झलक उठता है लेकिन उसके बाद भी अधिकारियों को लगातार फोन कर जानकारी देने के बाद कभी नहीं जगती और न ही उन्हें जनता की पीड़ा महसूस होता है और न ही उन्हें बिजली विभाग की लापरवाही और कटौती नहीं चुभता है जाग जाए साहब जनता के नजरों में अधिकारी बने और सिर्फ अधिकारी नहीं बल्कि जवाबदेही और जिम्मेदार अधिकारी बने

बिजली विभाग के अधिकारियों की सोशल मीडिया जम कर हो रही किरकिरी – लगातार सारँगढ़ नगर ,सालर और आसपास के जनप्रतिनिधियों में बिजली विभाग को लेकर काफी आक्रोशित है बताया जा रहा है अधिकारी और कर्मचारी सिर्फ ऑफिस तक सीमित है लाइट काटने पर घण्टो बनने में लगता है सैकड़ो बार फोन करने से कान में जु नही रेंगता है आक्रोशित जनताओं ने यहां तक कह रहे कि जल्द बिजली विभाग का घेराव आंदोलन करेंगे









More Stories
छत्तीसगढ़ मे 43 आईएएस अधिकारियो का ट्रांसफर,,,, सारंगढ़ कलेक्टर बदले गए || देखे पूरी सूची
बंगाल, असम और पुडुचेरी बीजेपी ने की बडी जीत हासिल, पवनी में कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला भाजपा की कामकाजी बैठक संपन्न