बिलासपुर – बीते दिनों दिनांक 4 नवंबर 2025 को छत्तीसगढ़ की न्याय धनी बिलासपुर में एक बड़ी रेल दुर्घटना हुई थी इस दुर्घटना में लगभग 11 से 12 लोगों की मृत्यु हो चुकी है जबकि घायलों की संख्या लगभग 20 बताई जा रही है इस रेल दुर्घटना हादसे ने काफी परिवारों की खुशियां छीन गई है बताया जा रहा है कि अभी भी कुछ यात्रियों की हालात आईसीयू में जिंदगी और मौत से जूझ रही है ऐसे में मामला को गहराई से समझने के लिए भीम आर्मी छत्तीसगढ़ के पूर्व प्रदेश महासचिव/अतिरिक्त बिलासपुर संभाग प्रभारी मानीन्दर सिंह आजाद भीम आर्मी छत्तीसगढ़ की टीम के साथ पीड़ित और उनके परिजनों से मिलने अपोलो हॉस्पिटल, सिम्स हॉस्पिटल,और रेलवे विभागीय हॉस्पिटल, पहुंची जहां पीड़ितों से मिलकर उनका हाल-चाल जाना पीड़ितों ने बताया कि अभी तक इलाज सही चल रहा है

लेकिन भीम आर्मी ने इस बात को भी गंभीरतापूर्वक कहा है कि जिन लोगों के घर की रौशनी छिन गई जिनके परिवार के अपने उनसे हमेशा के लिए दूर हो गए उनके लिए एक करोड़ उचित मुआवजा का प्रावधान रेलवे प्रबंधन व केंद्र सरकार मिलकर करें साथ ही उनके परिवार में एक रोजगार की व्यवस्था कराएं! जितने लोग इस हादसे में घायल हुए हैं उनका उचित इलाज और उचित मुआवजा का व्यवस्था करें इसके उपरांत इस तरह से हुए रेल दुर्घटना की गंभीरता पूर्वक जांच कि मांग और दुर्घटना में संलिप्त पाए जाने वाले दोषियों के ऊपर कड़ी कानूनी कार्रवाई की बात कही है भीम आर्मी ने बताया कि एक डेढ़ साल का मासूम बच्चा ऋषि जिसने अपने माता-पिता और अपनी नानी को हमेशा के लिए को दिया है आखिर उस मासूम की क्या गलती थी किसके गलती के कारण यह हादसा हुआ आखिर कौन है जिम्मेदार? इस प्रश्न वाचक के साथ भीम आर्मी ने सवाल उठाए हैं कि यह सब निजीकरण के प्रकोप का परिणाम नहीं तो और क्या है आखिर केंद्र की सरकार देश में हर विभाग को निजीकरण करके अपने जिम्मेदारियां से दूर भागना चाहते हैं ऐसे टिखे व्यंग के साथ भीम आर्मी ने केंद्र सरकार और रेलवे प्रबंधन दोनों के ऊपर प्रहार किया है

बताया कि इससे भी पूर्व रेलवे ठेका कर्मी प्रताप बर्मन की जान भी रेलवे प्रबंधन कि लापरवाही के कारण गई है आगे कहा कि क्षतिग्रस्त किसी भी व्यक्ति के साथ इलाज में लापरवाही हुआ या मृतकों के परिजनों को उचित मुआवजा नहीं दिया गया और उनके लिए रोजगार की व्यवस्था नहीं की गई उस स्थिति में भीम आर्मी पूरे प्रदेश के अंदर जनहित के आवाज को बुलंदी से उठाते हुए बड़ा आंदोलन धरना प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होगी जिसकी संपूर्ण जवाबदारी शासन प्रशासन व रेलवे प्रबंधन की होगी भीम आर्मी ने रेलवे प्रबंधन को आईना दिखाते हुए बीते वर्ष ओड़ीसा रेल दुर्घटना में 280 लोगों की जान गई थी आखिर उन सभी मासूम यात्रियों की जान का सरकार व रेलवे प्रबंधन के नजरों में कोई कीमत नहीं है लगातार बार-बार रेल हादसे हो रहे हैं ये सब निजीकरण के प्रकोप का परिणाम है रेलवे प्रबंधन की खामी के कारण तथा केंद्र सरकार की नाकामी के वजह से इस तरह के दुर्घटना आए दिन देखने को मिल रहे हैं सरकार और रेलवे प्रबंधन को भीम आर्मी ने लताड़ते हुए इस तरह से गलतियों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की बात कही है!
बिलासपुर पहुंची भीम आर्मी छत्तीसगढ़ की टीम में पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष/बस्तर संभाग प्रभारी संतोष निराला, पूर्व प्रदेश सचिव कालेश्वर खूंटे, पूर्व जिला उपाध्यक्ष जांजगीर चंपा मंगलू खांडेकर, पूर्व जिला उपाध्यक्ष धीरेंद्र बौद्ध, पूर्व जिला कोषाध्यक्ष शिवा चौरसिया, कार्यकर्ता जनक लहरे,दुर्गेश, लोकेश प्रेमी,शामिल थे!









More Stories
छत्तीसगढ़ मे 43 आईएएस अधिकारियो का ट्रांसफर,,,, सारंगढ़ कलेक्टर बदले गए || देखे पूरी सूची
बंगाल, असम और पुडुचेरी बीजेपी ने की बडी जीत हासिल, पवनी में कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला भाजपा की कामकाजी बैठक संपन्न