February 5, 2026

वीर नारायण सिंह की शहादत पर आयोजित विराट मेला, भूपेश बघेल ने की शिरकत

खबर शेयर करें

धमतरी – वीर नारायण सिंह की शहादत की स्मृति में आयोजित विराट आदिवासी मेला में आज बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शामिल हुए और उन्होंने वीर नारायण सिंह के बलिदान को नमन करते हुए कहा कि उनकी शहादत आदिवासी समाज ही नहीं, पूरे प्रदेश के लिए प्रेरणास्रोत है।

मेले में आदिवासी समुदाय की लोक-परंपराओं, नृत्य-कला, हस्तशिल्प और सांस्कृतिक विरासत को विशेष रूप से प्रदर्शित किया गया। बड़ी संख्या में कलाकारों ने पारंपरिक नृत्य प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।

आयोजकों ने बताया कि यह आयोजन न केवल वीर नारायण सिंह की शहादत को स्मरण करने का माध्यम है, बल्कि आदिवासी संस्कृति के संरक्षण और सम्मान का प्रतीक भी है।राजाराव पठार, कर्रेझर — शहीद वीर नारायण सिंह की शहादत दिवस पर आयोजित तीन दिवसीय विराट वीर मेला के दूसरे दिन मातृ-सम्मेलन भव्य रूप से सम्पन्न हुआ।


पूरा कार्यक्रम महिलाओं के नेतृत्व में रहा — मंच संचालन से लेकर सभी व्यवस्थाएँ मातृ शक्ति ने संभालीं।

इस अवसर पर डॉ. सुशीला नेताम और नीलिमा श्याम ने महिलाओं की भूमिका को समाज की शक्ति बताया।
कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित अनेक जनप्रतिनिधि शामिल हुए।
पद्मश्री पंडी राम मण्डावी को विशेष सम्मान और 40 आदिवासी प्रतिभाओं को मंच से सम्मानित किया गया।

नेताओं ने वीर नारायण सिंह के बलिदान को नमन करते हुए कहा कि वीर मेला आदिवासी अस्मिता, संस्कृति और संघर्ष का प्रतीक है।
महिलाओं की नेतृत्व क्षमता और आदिवासी समाज की एकजुटता ने दूसरे दिन के आयोजन को यादगार बना दिया।