वन्य जीवों में हड़कंप, वन विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के गाताडीह बीट क्षेत्र में बीते दिन को भीषण आग लगने से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और सैकड़ों पेड़ जलकर राख हो गए। धधकती लपटों और धुएं के गुबार से वन क्षेत्र में वन्य जीवों में भी हड़कंप की स्थिति बन गई।
स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार आग काफी देर तक धधकती रही, उसके बाद वन विभाग को इसकी जानकारी हुई तो वन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। वन कर्मी और फायर वाचार की टीम आग बुझाने में जुटे, आग तेज होने के कारण कई घंठो तक बुझाते रहे तब तक वन संपदा को भारी नुकसान हो चुका था।
घटना के बाद वन विभाग की कार्यप्रणाली पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। बीट क्षेत्र में बीट गार्ड की नियमित निगरानी पर भी प्रश्नचिन्ह लग गया है। आखिर आग इतनी फैल कैसे गई? क्या समय रहते नियंत्रण संभव नहीं था? हालकी यह भी सत्य हैँ की बिट गार्ड का क्षेत्र फल काफ़ी बड़ा भी हैँ जिसकी वजह से पुरे क्षेत्र का भ्रमण कर पाना भी मुश्किल है वन कर्मियों की कमी भी कही न कही नुकसान की एक वजह बन रही हैँ फिलहाल वन विभाग इस घटना की जाँच कर रही की आखिर आग कैसे लगी और किसने लगाई साथ ही आमजन को भी अपील किया की वन और वनीय जीव और वनस्पति की सुरक्षा करने मे मदद करें जगल मे किसी प्रकार की बीड़ी सिगरेट या आगजनी जैसे कृत्य ना करें

More Stories
अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर आशा निकेतन में वृद्धजनों का हुआ सम्मान
जनपद अध्यक्ष ममता राजीव सिंह समेत अतिथियों ने लिया बुजुर्गों का आशीर्वाद, स्वास्थ्य शिविर में हुआ निःशुल्क परीक्षण
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के आंगन पहुंचा सेवा संकल्प, जनप्रतिनिधियों ने बढ़ाया उत्साह