छत्तीसगढ़ के रायगढ़ के ग्राम रानीगुढ़ा में संत रामपाल जी महाराज जी का एक दिवसीय सत्संग दिनांक 19/05/24 को प्रोजेक्टर के माध्यम से संपन्न हुआ।
सैकड़ों श्रद्धालुओं ने लिया सत्संग का लाभ सत्संग में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुजन संत रामपाल जी महाराज जी का अनमोल सत्संग सुनने के लिए पहुंचे। श्रद्धालुओं ने बताया कि संत जी ने सत्संग में अनेक महत्वपूर्ण बातें बताई, जिनमें प्रमुख थीं पूर्ण संत से नाम दीक्षा और सत्य भक्ति का महत्व संत जी ने बताया कि यदि पूर्ण संत से नाम दीक्षा लेकर सत्य भक्ति, पुण्य, दान, धर्म, और शुभ कर्म नहीं किए जाते हैं, तो पूर्व जन्म के पुण्य मानव जीवन में खर्च कर खाली होकर जाएंगे और धर्म राज के दरबार में जाकर फिर पशु आदि के जीवन ही भोगने पड़ेंगे।
जन्म-मृत्यु का रहस्यः संत जी ने शास्त्रों से प्रमाण सहित बताया कि आखिर हमारी जन्म-मृत्यु क्यों होती है? उन्होंने बताया कि हम सभी अपने आस-पड़ोस में देखते हैं कि हमारे पूर्वज और सगे संबंधी जो कि कई पीढ़ियां से मृत्यु को लगातार प्राप्त होते आ रहे हैं। आज हमें पूर्ण संत रामपाल जी प्राप्त हुए हैं जो सतभक्ति देकर पूर्ण मोक्ष (जन्म मृत्यु से मुक्ति) का रास्ता बता रहे हैं।
पूर्ण परमात्मा कबीर जी की पहचान
संत जी ने बताया कि परमात्मा स्वयं धरती पर सशरीर आते हैं और परमात्मा कविताओं और लोकोक्तियों का उपयोग करते हैं और एक प्रसिद्ध कवि की उपमा प्राप्त करते हैं। (प्रमाणः ऋग्वेद मंडल 9 सूक्त 16 मंत्र 18) पूर्ण परमात्मा की पहचान जिसका नाम ऋग्वेद मंडल 9 सूक्त 96 मंत्र 17 में है: की उसका वास्तविक नाम कविर्देव है। वह स्वयं सतपुरुष कबीर ही ऋषि, संत व कवि रूप में प्रगट होता है।

More Stories
छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड रायगढ़ ने किया डॉ.मनीषा त्रिपाठी को सम्मानित
कमजोर प्रगति वाले जिलों की विशेष समीक्षा, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने ली वर्चुअल बैठक
डौंडी में अवैध शराब के खिलाफ जनआक्रोश, जनप्रतिनिधियों व महिलाओं ने थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन