सारंगढ़-बिलाईगढ़ – अगर आपके गावं मे भी बिजली पानी सडक जैसे आधार भुत कार्य की आवश्यकता है तो अब आपकी माँग सुनी जाएगी अब जनता ग्राम पंचायत और गावं के आवश्यकता अनुसार माँग रख सकती है और उसे प्रमुखता से ग्राम पंचायत के विकास कार्यों की सूची मे शामिल किया जायेगा जिसके लिए एक विशेष बैठक ग्राम पंचायतो मे होगा आपको बता दे कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने जिले की सभी ग्राम पंचायतों में 20 जुलाई 2026 को विशेष ग्रामसभा आयोजित करने के निर्देश जारी किए हैं। इस संबंध में सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को पत्र जारी कर आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने को कहा गया है।
जारी आदेश के अनुसार, छत्तीसगढ़ पंचायत राज अधिनियम, 1993 के प्रावधानों के तहत विशेष ग्रामसभा का आयोजन किया जाएगा। बैठक में वीबीजी-राम जी (VBG-RAM JI) योजना के अंतर्गत प्रस्तावित विकास कार्यों की पूर्व निर्धारित प्राथमिकता सूची का पुनः परीक्षण कर नई प्राथमिकता सूची तैयार की जाएगी तथा ग्रामसभा से उसका अनुमोदन लिया जाएगा।
इसके साथ ही वित्तीय वर्ष 2026-27 की ग्राम पंचायत विकास योजना (GPDP) तैयार करने एवं उसे ग्रामसभा से स्वीकृत कराने की प्रक्रिया भी पूरी की जाएगी। बैठक में ग्राम विकास से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर भी चर्चा होगी।
कलेक्टर ने निर्देश दिए हैं कि सभी ग्राम पंचायतों में निर्धारित तिथि पर विशेष ग्रामसभा का आयोजन अनिवार्य रूप से कराया जाए। साथ ही ग्रामसभा की वीडियो रिकॉर्डिंग, फोटोग्राफ एवं संकलित प्रतिवेदन जिला पंचायत कार्यालय को भेजना भी सुनिश्चित किया जाए।
प्रशासन ने सभी विभागीय अधिकारियों को ग्रामसभाओं में उपस्थित होकर विभागीय योजनाओं की जानकारी देने तथा आवश्यक प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश भी जारी किए हैं।









More Stories
सारंगढ़-बिलाईगढ़ पुलिस को छत्तीसगढ़ शासन से मिली 8 मोटरसाइकिल, 1 बस, 1 मिनी बस और 1 जेल वाहन।
राम मंदिर चंदे व चढ़ावे में ‘लूट’ का आरोप, कांग्रेस ने उठाए मोदी-शाह पर सवाल
दवाओं के अपशिष्ट और इस्तेमाल की गई नीडल्स का खुले में अवैध निपटान, पर्यावरण व जनस्वास्थ्य पर मंडराया गंभीर खतरा