February 5, 2026

ग्रामीणों की हक पर सेल्समेन की बड़ी हेरा-फेरी

खबर शेयर करें

महासमुंद (गोपाल लहरिया)

शासन की अति महत्वाकांक्षी योजना पीडीएस जो देश भर में एक अलग पहचान बना चुकी है लेकिन इस योजना को सरकार से लेकर प्रशासनिक गतिविधि गंभीर है किंतु जिसको इस योजना की जिम्मेदारी दी गई है वह अपने जिम्मेदारी से अपने दायित्व की विपरीत काम करते हुए नजर आ रहे है सरकार की योजना को पूरी तरह से विफल करने में लगे हुए हैं जिसकी वजह से योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है
यह मामला छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले का है जहां के सेल्समेन और संबंधित अधिकारी की मिलीभगत से हेरा-फेरी का मामला सामने आ रहा है जहां सरकार द्वारा दी जाने वाली चावल का लाभ नहीं मिल पा रहा है वैसे ही सरकार द्वारा निर्धारित प्रधानमंत्री कल्याण योजना के तहत अतिरिक्त चावल का लाभ प्राथमिक कार्ड और अंत्योदय कार्ड को मिलना था जिसका लाभ किसी भी ग्रहाक को नहीं मिल पाया और हितग्राहियों के राशन में अधिकारी ही नहीं सेल्समेने सभी के द्वारा डाका डाल दिए गए इस मामले को लेकर महासमुंद जिले के अनेक पीडीएस सेल्समैन का जांच पड़ताल करने मीडिया की टीम द्वारा किया गया जहां ना तो किसी को अतिरिक्त चावल का लाभ मिला और ना ही इस योजना का लाभ मिल पाया जिस पर खाद्य विभाग के निरीक्षक से लेकर खाद्य अधिकारी द्वारा कोई जवाब प्रस्तुत नहीं किया जा रहा है वही मामले में आपको बता दे की प्रधानमंत्री कल्याण योजना के तहत अंत्योदय और प्राथमिकता कार्ड धारक को प्रति सदस्य 5 किलो अतिरिक्त चावल देने का प्रावधान था योजना केंद्र सरकार की थी जिसमें केंद्र सरकार द्वारा प्राथमिकता कार्ड धारी और अंत्योदय को मिलना था वर्ष 2022 अप्रेल माह और दिसंबर नवंबर 2022 में प्रति सदस्य 5 किलो अतिरिक्त चावल देने का प्रावधान था लेकिन कुछ लालची लोग केंद्र की योजना को आम लोगो के हक पर डकैती डाल दिये कोई सरपंच का रिस्तेदार तो कोई किसी बड़े नेता का सांगिर्द इनको इन सभी का संरक्षण मिला है की कोई भी अधिकारी हमारे पीडीएस केंद्र मे जांच नहीं कर सकता और ना ही रिकबरी हो सकती है हौसला इतना बुलंद है की पूछो मत अब देखना है की अधिकारी इस मामले मे क्या कार्यवाही करते है की वो भी मुख दर्शाक बने रहते है पीडीएस के मगरमछ जो गरीब जनता के निवाले कोई भी नहीं छोड़ा बागबाहरा ब्लाक के कसेकेरा सेल्समेन दुपसिंग ठाकुर. तुहलू. टेका नेहरू चक्रधारी फूड अधिकारी अजय यादव से दूरभाष के माध्यम से वर्जन लिया तो उनका कहना है की अतिरिक्त चावल तो आया था शिकायत के बाद जांच करेंगे