सरायपाली-(गोपाल लहरिया)
यह पूरा मामला सरायपाली शहर में संचालित भारती हॉस्पिटल में डाक्टरों की लापहरवाही से एक महिला की मौत की ख़बर सामने आया है।जिसको लेकर मृतक महिला के परिजनों में काफी आक्रोश दिखाई दिया दे रहा था साथ ही हॉस्पिटल के डॉक्टरों व मालिक के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है,नगर में संचालित भारती हॉस्पिटल पहले भी कई मौत व कारनामों से काफी सुर्खियों में रहता है और आज एक बार फिर भारती हॉस्पिटल का काला करतुत सामने आया है,जिसमें मृतक महिला के परिजनों ने बताया की महिला की मौत कल बीती सोमवार रात्रि 9 से 12 बजे के बीच में हो गयी थी,मगर हॉस्पिटल के डॉक्टरों व स्टाफ ने मृतक महिला के परिजनों को मौत की जानकारी नहीं दिया, उल्टा गुमराह में रखा और मौत होंने के बात भी हॉस्पिटल के डॉक्टरों व स्टाफ ने किसी को भी इस विषय में बताना जरूरी नहीं समझा,बल्कि मृतक महिला के परिजन जब हाल चाल पुछने गए तब डॉक्टर व स्टाफ के द्वारा गोल मटोल जवाब मिला तभी मृतक के परिजनों ने हॉस्पिटल में लगे सीसी टीवी कैमरे का फुटेज देखा तब जाकर यह मामला साफ-साफ नज़र आया की महिला की मौत रात्रि काल में हो चुका है और भारती हॉस्पिटल के डॉक्टर और स्टाफ महिला के स्थिति को नाजुक बताते हुए रायपुर रेफ़र करने की बात कर रहे थे आखिरकार इस भारती हॉस्पिटल को मौत का घर कहें तो कोई शक नहीं हैं।वहीं इस मामले में सरायपाली तहसीलदार ने मीडिया को कहा महिला की मौत की ख़बर रात्रि में आया था मगर पीएम रिपोर्ट के बाद ही कुछ विधिवत कार्यवाही किया जायेगा।वहीं मामले में वार्ड क्र.09 के पार्षद हेमंत प्रधान ने इस विषय में कड़ी निंदा की है साथ ही साथ इस पुरे मामले में हॉस्पिटल के डॉक्टरों की लापहरवाही बताया। आपको बता दें की महिला की मौत के बाद होस्पिटल के बाकी अन्य डॉक्टर भी उपस्थित नहीं मिले साथ ही मृतक महिला का मृत्यु रिपोर्ट भी नहीं दे रहे थे तब जाकर मृतक महिला के परिजनों ने थाना सरायपाली में पुरे मामले की जानकारी दी तब जाकर सरायपाली थाना का पुरा टीम हॉस्पिटल में दस्तक दिये तब जाकर कहीं मामला थमने का नाम लिया । मगर इस मामले को देखेंगे तो सरायपाली में संचालित भारती हॉस्पिटल एक मौत का घर से कम नहीं जहां पर आये दिन इस हॉस्पिटल में डॉक्टर की लापहरवाही से मौत होते रहता है आखिरकार भारती हॉस्पिटल में इतना काला कारतुत होने पर भी शासन प्रशासन हॉस्पिटल को बंद क्यों नहीं कर पा रही है , वहीं अधिकारी की बात करें तो कार्यवाही के नाम पर केवल खानापूर्ति किया जाता है क्या अधिकारी में निशुल्क इलाज के चलते बीक जाते हैं।
मृतक महिला का नाम – रिंकी प्रधान, पति दिनेश प्रधान , वार्ड क्रं.09 के निवासी हैं जो बातें दिन डिलीवर केश के मामले में भारती हॉस्पिटल गये हुए थे जहां पर डिलीवरी के बाद बच्चा स्वस्थ रुप से मिला मगर बच्चे को जन्म देने वाली मां की बात करें तो डॉक्टरों के लापहरवाही ने नवजात बच्चे की मां की जान ले ली।


More Stories
छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड रायगढ़ ने किया डॉ.मनीषा त्रिपाठी को सम्मानित
कमजोर प्रगति वाले जिलों की विशेष समीक्षा, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने ली वर्चुअल बैठक
डौंडी में अवैध शराब के खिलाफ जनआक्रोश, जनप्रतिनिधियों व महिलाओं ने थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन