सरायपाली/बसना : खबर निरीक्षण
लम्बर से सिंघाड़ा पहुंच मार्ग पर बिरकोल लात नाला पर बना पुल ग्रामीणों और राहगीरों के आवागमन का मुख्य जरिया है।
इस पुल से प्रतिदिन स्कूली बच्चे, किसान,व्यवसायी और ग्रामीण बड़ी संख्या में गुजरते हैं,लेकिन घटिया निर्माण और विभागीय लापरवाही ने पुल को जर्जर स्थिति में पहुंचा दिया है।
अब यह पुल हादसे की आशंका का केंद्र बन चुका है एवं कमजोर सतह और निकली सरिया,पुल की हालत खस्ताहाल l
ग्रामीणों के अनुसार पुल की सतह पर जगह-जगह सीमेंट और कंक्रीट की परतें उखड़ चुकी हैं जिससे नीचे की सरिया(लोहे की छड़ें) बाहर आ गई हैं।
इन सरियों में जंग लग रही है जिससे पुल की मजबूती लगातार घट रही है और पुल के ध्वस्त होने का खतरा बढ़ता जा रहा है।
बारिश में नहीं दिखते गड्ढे,फिसलने और टायर फटने का डर एवं पुल के ज्वाइंट पर गहरे गड्ढे बन चुके हैं। बारिश में पानी भर जाने से ये गड्ढे नजर नहीं आते जिससे बाइक और चारपहिया वाहन चालकों के दुर्घटना की आशंका बढ़ जाती है।
वहीं बाहर निकली सरिया से वाहन चालकों के टायर फटने का डर बना रहता है।
बारिश में गड्ढों में पानी भरने से बाइक सवार और पैदल यात्री फिसलकर गिरने से घायल हो सकते हैं।
स्कूली बच्चों और ग्रामीणों में डर
इस पुल से रोजाना स्कूली बच्चे, ग्रामीण महिलाएं और बुजुर्ग आवाजाही करते हैं जिसमे खासकर बिरकोल में पढ़ाई करने वाले बच्चे और आसपास के गांवों के लोग जो दैनिक कार्यों के लिए इस पुल से गुजरते हैं,पुल की स्थिति को लेकर भय में यात्रा करने को मजबूर हैं।
इसी मार्ग से अमलीडिपा,बोड़ेसरा,नवागढ़, दर्राभांठा,बिरकोल,कवरपाली, घेसपाली सहित आसपास के गांवों के ग्रामीण इस पुल से प्रतिदिन आवागमन करते हैं और गड्ढों व निकली सरिया के कारण हमेशा हादसे की आशंका में सफर कर रहे हैं।
मरम्मत और चेतावनी बोर्ड लगाने की मांग
ग्रामीणों ने संबंधित विभाग और अधिकारियों से मांग की है कि पुल की गंभीर स्थिति का तत्काल संज्ञान लेकर निरीक्षण कराया जाए और शीघ्र मरम्मत कार्य करवाया जाए। पुल की सतह पर पुनः कंक्रीट बिछाने,ज्वाइंट की मरम्मत और कमजोर हिस्सों को दुरुस्त करने की आवश्यकता है।
जब तक मरम्मत कार्य नहीं होता,तब तक पुल पर अस्थायी चेतावनी बोर्ड लगाए जाएं ताकि वाहन चालक सावधानीपूर्वक पुल पार कर सकें और संभावित हादसों को रोका जा सके।
ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते पुल की मरम्मत नहीं कराई गई तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है,जिसकी जिम्मेदारी संबंधित विभाग की होगी।
ग्रामीणों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र कार्रवाई की विशेष मांग की है ताकि किसी अनहोनी से पहले पुल को सुरक्षित किया जा सके।








More Stories
सारंगढ़ बिलाईगढ़ ज़िला में हो रहे अवैध फ्लाई-एस डंपिंग, माफिया के ऊपर कार्यवाही के लिए कलेक्टर को भीम आर्मी द्वारा ज्ञापन सौंपा गया
अगर आपकी भी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो चिंता मत करिये,,, लग रहा जन समस्या निवारण शिविर || जाये जरूर
सारँगढ जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन 27 मार्च को, एसडीएम ने जारी किए निर्देश