February 5, 2026

भेडवन उपार्जन केंद्र के ऑपरेटर दीनानाथ पटेल द्वारा धोखाधड़ी,, फर्जी रकबा चढ़ा कर बेचा धान

खबर शेयर करें

सारँगढ़ – सारँगढ़ धान खरीदी को लेकर सुर्खिया में रहता है चाहे फर्जी रकबा य बोगस धान खरीदी जैसे मामले अधिक देखने को मिलते है अभी एक समय था प्रबंधक ,अध्यक्ष, समिति के अन्य लोगो के ऊपर भी एफआईआर दर्ज हुआ था कई केंद्रों में कमी भी पाई गयी सारँगढ़ विकाशखण्ड उपार्जन केंद्र में ऐसे मामला सामने आया जिसे सुनकर आप के भी होश उड़ जायँगे ,,उपार्जन केंद्र के कर्मचारी ही चोर निकला ,फर्जीवाड़ा का मास्टरमाइंड निकला जिसकी फर्जी करने का तरीका जानकर हैरान हो जायेगे कि क्या ऐसा भी हो सकता है आज तक अपने फर्जी रकबा में किसी दूसरे किसान का रकबा दूसरे किसान में पाया जाता था लेकिन इस बार का फर्जी रकबा अलग तरह से फर्जीवाड़ा किया गया है जिसे पकड़ पाना भी मुमकिन नहीं था लेकिन ऐसा ही एक फर्जीवाड़ा हाथ लगा है

भेडवन उपार्जन केंद्र के ऑपरेटर दीनानाथ पटेल ( पप्पू पटेल) फर्जी रकबा चढ़ा कर धान बेच गया

आपको बता दे सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला के उपार्जन केंद्र भेड़वन है जहां लंबे समय से ऑपरेटर का काम कर रहे दीनानाथ पटेल ( पप्पू पटेल )ने फर्जीवाड़ा को नया तरीका निकाला है जिसे सामान्य रूप से देखने आपको सब कुछ सही लगेगा आपको बता दे महज कुछ डिसमिल जमीन बन गया एकड़ों में 3 किसान ऐसे है जिनका नाम सामने आया है जहां इन तीनों किसानों का रकबा महज कुछ डिसमिल है लेकिन उसे बढ़ाकर 1 एकड़ या किसी को डेढ़ एकड़ दो अकड़ बना कर धान बेचा गया और फर्जीवाड़ा कर खूब फर्जी तरीके से धान की काली कमाई किया गया इस तरह का फर्जीवाड़ा सिर्फ जमीन का ही नहीं बल्कि शासन की महत्वकांक्षी योजना किसानों का जहां धान का भरपूर दाम मिल रहा उसका भी फर्जी लाभ लिया गया और शासन प्रशासन को गुमराह कर लाखों का चुना लगाया गया है आपको बता दे लगभग 100 क्विंटल धान बेचा गया और लगातार कई वर्षों से इस फर्जी रकबा में धान बेचा जा रहा है बहुत जल्द होगा भाग 2 में उन किसानों का नाम उजागर जिनके माध्यम से इस फर्जीवाड़ा को अंजाम दिया गया