सारँगढ़ – धान उपार्जन नीति वर्ष 2025-26 के तहत 15 नवंबर 2025 से प्रदेश में धान उपार्जन प्रारंभ किया जाना है। धान उपार्जन का कार्य प्राथमिक कृषि साख सहकारी संस्थाओं के माध्यम से किया जाता है। वर्तमान में समिति कर्मचारी हड़ताल पर चले गए हैं, जिसके कारण समितियों में निर्धारित तिथि में धान खरीदी प्रारंभ किए जाने में कठिनाई उत्पन्न होने की संभावना है।
अतएव धान उपार्जन का कार्यसुचारू रूप से संचालित किए जाने हेतु वैकल्पिक व्यवस्था के तहत समिति कर्मचारियों के स्थान पर सुविधा अनुसार सहकारिता विभाग के वरिष्ठ सहकारी निरीक्षक/ सहकारी निरीक्षक / सहकरिता विस्तार अधिकारी के अतिरिक्त अन्य विभागों जैसे राजस्व, खाद्य, कृषि विभाग आदि के साथ ही जिले में उपलब्ध अन्य विभाग के कर्मचारियों को समिति प्रबंधक का प्रभार सौंप कर धान उपार्जन का कार्य कराया जा सकता है।








More Stories
छत्तीसगढ़ मे 43 आईएएस अधिकारियो का ट्रांसफर,,,, सारंगढ़ कलेक्टर बदले गए || देखे पूरी सूची
बंगाल, असम और पुडुचेरी बीजेपी ने की बडी जीत हासिल, पवनी में कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला भाजपा की कामकाजी बैठक संपन्न