सारंगढ़ – सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला शराब का गढ़ बन चुका है जहां पुलिस और आबकारी विभाग लगातार कार्यवाही करते नजर आ रहे है प्रतिदिन सैकड़ों लीटर शराब जप्त होता है आरोपी जेल जाते है पुलिस भी लगातार कार्यवाही कर रही तो वहीं आबकारी विभाग भी पीछे नहीं लगातार उनकी भी कार्यवाही जारी है आपको बता दे सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला अवैध शराब बनाने के ठिकाने पर आबकारी विभाग की फिर एक बार बड़ी कार्यवाही किया गया है, जहां 120 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब जप्त किया गया , आपको बता दे लगभग 25 प्लास्टिक बोरियों में 1250 किलोग्राम महुआ पास को किया गया नष्ट, इतनी बड़ी कार्यवाही ग्राम छैलभाठा से लगे किंकारी डेम के टापू जंगल में किया गया था जहां भारी मात्रा में चल रहा था अवैध शराब बनाने का खेल,,वही आबकारी विभाग की टीम ने दल बल के साथ दबिश दिया था फिलहाल आबकारी विभाग को शराब और महुआ लाहन पाश तक ही सफलता मिली है जहां आरोपी पकड़े नहीं गए अज्ञात आरोपियों के खिलाफ आबकारी विभाग ने मामला पंजीबद्ध कर लिया गया है

आबकारी विभाग बड़ी बड़ी ठिकानों को नष्ट करने में सफल लेकिन आरोपी पकड़ने में विफल
वहीं आबकारी विभाग जिस तर्ज पर काम कर रहा जिसे में सबसे बड़ी मात्र में शराब बनाने वाले जखीरा तक पहुंचने में और वहां से भारी मात्रा में शराब या महुआ लाहन जप्त करने में कामयाब जरूर होती है उसके लिए विभाग जरूर बधाई के पात्र है उनकी मेहनत दिखाई पड़ रहा है लेकिन साथ ही कार्यवाही के बाद एक सवाल भी खड़े हो जाते है जहां अधिकांश आरोपी फरार हो जाते है शायद आबकारी विभाग को कुछ और बेहतर तंत्र और तैयारी करने की जरूरत है सवाल नंबर 1 बड़ी बड़ी कार्यवाही में आरोपी फरार क्यों? सवाल नंबर 2 जब अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला पंजीबद्ध होने के बाद कभी आरोपी हाथ क्यों नहीं लगता, सवाल नंबर 3 आबकारी विभाग का तंत्र इतना मजबूत की कहा किस टापू में शराब बनाया जा रहा जानकारी जुटा लेते है तो कौन बना रहा उसे कैसे नहीं जान पाते? सवाल नंबर 4 और जब तंत्र ये बताता है कि शराब बनाया जा रहा तो क्या उसे कब रहता है और कब नहीं रहता इसकी जानकारी विभाग क्यों नहीं जुटा पाती? सवाल नंबर 5 जब पुलिस कार्यवाही करने जाती है तो चारों दिशा से घेर लेती है आबकारी विभाग क्यों नहीं घेर पाती या दल की कमी जैसे कई सवाल उठ रहे विभाग को आरोपी तक पकड़ने और जेल भेजना पूरी सफलता मानी जाती जिस पर विभाग को नई रणनीति के साथ काम करने चाहिए


More Stories
छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड रायगढ़ ने किया डॉ.मनीषा त्रिपाठी को सम्मानित
कमजोर प्रगति वाले जिलों की विशेष समीक्षा, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने ली वर्चुअल बैठक
डौंडी में अवैध शराब के खिलाफ जनआक्रोश, जनप्रतिनिधियों व महिलाओं ने थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन