February 5, 2026

ब्रेकिंग न्यूज कांग्रेस ने जिला अध्यक्षो की घोषणा की,,,सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला अध्यक्ष बने…..

खबर शेयर करें

सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले में जिला अध्यक्ष को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही थीं, जिसमें कई नाम सामने आ रहे थे 7 से 8 लोगों ने अपनी दावेदारी पेश की थी जिसमें कई तरह की समीकरण देखा जा रहा था और अब फिर एक बार कांग्रेस ने ताराचंद देवांगन पर भरोसा जताया है,,, कांग्रेस ने जिला अध्यक्षो की घोषणा कर दी है,,,जिसमें सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले की बात करे तो ताराचंद देवांगन को फिर से जिले की कमान सौंपा है,,,,

आपको बता दे महज 5 से 6 महीने बीते थे उन्हें जिला अध्यक्ष बने हुए और उसी दौरान संगठन सृजन अभियान चलाया गया जिसमें नए सिरे से जिला अध्यक्ष की घोषणा की जानी थी,,, लेकिन 11 जिले ऐसे थे जहां महज कुछ ही महीने हुए थे जिला अध्यक्ष बने यह अटकलें पहले से लगाई जा रही थीं कि उन्हें यथावत रखा जाएगा,,,

जिला अध्यक्ष सारंगढ़ बिलाईगढ़ कांग्रेस

लेकिन यह भी अटकलें लगाई जा रही की संगठन से बात चीत की जाएगी कार्यकर्ताओं की राई सुमारी कर नाराजगी या फिर काम का आकलन किया जाएगा,,, लेकिन वही ताराचंद देवांगन की बात करे तो उनके बनने के बाद महज 5 महीने में उन्होंने संगठनात्मक रूप से अपनी कार्य की छवि को बहुत बेहतर बना लिया था निचले स्तर तक के कार्यकर्ताओं को उन्होंने साधने में सफल हुए थे जिसका नतीज है कि उन्हें दोबारा मौका दिया गया है,,,वही जिला अध्यक्षो की रेस की बात करे तो ताराचंद देवांगन के साथ तारा पटेल, अरुण मालाकार, पुरुषोत्तम साहू इन 3 नाम पैनल में चल रह थे उसके बाद ऊपर पैनल पर पहुंचते 2 नाम पर चर्चा हुई ताराचंद देवांगन और तारा पटेल और अंत में ताराचंद देवांगन को दोबारा जिला अध्यक्ष बनाया गया

क्यों बने पुनः अध्यक्ष,,, विश्लेषण

हमारी विश्लेषण रिपोर्ट कहती है कि देवांगन के पहले कार्यकाल में युवाओं को सक्रिय रूप से जोड़ा गया — जिससे उनकी छवि “साफ-सुथरे, सरल और मिलनसार नेता” के रूप में बनी।

साथ ही, पार्टी सूत्रों और कई युवा कार्यकर्ताओं का कहना है कि अगर उन्हें दोबारा मौका मिलता है, तो कांग्रेस को “युवा ऊर्जा और संगठनात्मक मजबूती” दोनों मिलेंगी।

हालांकि, जैसा कि हर संगठनात्मक बदलाव में होता है, कुछ नाम (जैसे अरुण मालाकार, पुरुषोत्तम साहू आदि) चर्चा में थे लेकिन अंततः देवांगन को चुना गया।