बालोद।
-बांग्लादेश में एक हिंदू युवक की कथित नृशंस हत्या को लेकर देशभर में आक्रोश व्याप्त है। इसी क्रम में छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने इस घटना को मानवता को झकझोर देने वाला बताते हुए बांग्लादेश सरकार के खिलाफ कड़ा रोष जताया।
बालोद नगर में आयोजित इस प्रदर्शन में बजरंग दल के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में एकत्रित हुए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने बांग्लादेश के प्रधानमंत्री एवं युसूफ खान के खिलाफ नारेबाजी करते हुए बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर हो रहे कथित अत्याचारों को तत्काल रोकने की मांग की।
प्रदर्शनकारियों का कहना था कि बांग्लादेश में लगातार हिंदू समाज को निशाना बनाया जा रहा है, जबकि वहां की सरकार मूकदर्शक बनी हुई है। उन्होंने इस गंभीर विषय को अंतरराष्ट्रीय मंच पर उठाने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
विरोध के दौरान आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने बांग्लादेश का झंडा जलाकर अपना विरोध दर्ज कराया। बजरंग दल के पदाधिकारियों ने कहा कि यह प्रदर्शन बांग्लादेश में हिंदू समुदाय के साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ चेतावनी है। जब तक वहां अल्पसंख्यकों की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं होती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
यह प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ, हालांकि पूरे कार्यक्रम के दौरान माहौल में गहरा आक्रोश देखने को मिला।
घटना मानवता को शर्मसार करने वाली – प्रदीप मिनपाल
बजरंग दल बालोद जिला संयोजक प्रदीप मिनपाल के नेतृत्व में हुए इस प्रदर्शन में पूर्व जिला संयोजक एवं विश्व हिंदू परिषद जिला सह मंत्री उमेश कुमार सेन की विशेष उपस्थिति रही।
प्रदीप मिनपाल ने कहा कि बांग्लादेश में घटित यह घटना मानवता को झकझोर देने वाली है, जिसे किसी भी सूरत में नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाएं पूरी दुनिया के लिए गंभीर चिंता का विषय हैं और वैश्विक समुदाय को इस पर विचार करना चाहिए।
उन्होंने स्पष्ट किया कि बजरंग दल हमेशा मानवाधिकार, सामाजिक न्याय और सनातन मूल्यों के पक्ष में खड़ा रहा है तथा किसी भी अन्याय और अत्याचार के खिलाफ आवाज उठाता रहेगा।
अंतरराष्ट्रीय जांच की मांग – उमेश कुमार सेन
पूर्व बजरंग दल जिला संयोजक एवं विश्व हिंदू परिषद जिला सह मंत्री उमेश कुमार सेन ने बांग्लादेश में हिंदू समुदाय पर हो रहे कथित अत्याचारों की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि एक हिंदू युवक की नृशंस हत्या न केवल एक परिवार, बल्कि पूरे हिंदू समाज को आहत करने वाली है।
उन्होंने मांग की कि इस घटना सहित बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों की निष्पक्ष एवं पारदर्शी अंतरराष्ट्रीय जांच कराई जाए तथा दोषियों को कठोर से कठोर सजा दी जाए। साथ ही भारत सरकार एवं अंतरराष्ट्रीय समुदाय से अपील की कि वे बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ठोस कदम उठाएं।
प्रदर्शन में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे
ऋषभ परचानी, अर्पित दुबे, प्रवीण सोनकर, राजा यादव, आशीष यादव, साईं सोनवानी, सैयाम, शिवम, सोनू सेन, मानव जैन, उमेश सेन, पिंटू यादव, कमल बजाज, दिलेश्वर सोनकर, खोमू यादव, प्रथम सोनी, आशीष यादव, यशस्वी कुमार, काव्य ओतवानी, प्रशांत चनाप, प्रियांशु राजपूत, सय्यम यादव, शिवम यादव सहित जिले के अनेक बजरंगी भाई उपस्थित रहे।







Cannot collect videos from this channel. Please make sure this is a valid channel ID.
Error: No videos found.
Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

More Stories
छत्तीसगढ़ मे 43 आईएएस अधिकारियो का ट्रांसफर,,,, सारंगढ़ कलेक्टर बदले गए || देखे पूरी सूची
बंगाल, असम और पुडुचेरी बीजेपी ने की बडी जीत हासिल, पवनी में कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला भाजपा की कामकाजी बैठक संपन्न