बालोद
डौण्डीलोहारा मंडई मेला में हुई चाकूबाजी की सनसनीखेज घटना में थाना डौण्डीलोहारा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक सब्जी काटने का चाकू तथा खून लगा हुआ शर्ट व मफलर जब्त किया है।
गिरफ्तार दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया है, वहीं प्रकरण में शामिल 03 अपचारी बालकों को बाल सम्प्रेक्षण गृह भेजा गया है।
पुलिस अधीक्षक श्री योगेश पटेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोनिका ठाकुर एवं उप पुलिस अधीक्षक श्री देवांश सिंह राठौर के निर्देशन में थाना प्रभारी डौण्डीलोहारा सउनि अनित राम यादव एवं पुलिस स्टाफ द्वारा यह कार्रवाई की गई।
घटना का विवरण:
प्रार्थी चंदन कुमार सोरी (19 वर्ष), निवासी कोडे पावर हाउस वार्ड क्रमांक 16, दल्ली राजहरा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 29 दिसंबर 2025 की शाम वह अपने मित्रों के साथ डौण्डीलोहारा मंडई मेला घूमने आया था। शाम करीब 7.45 बजे मेला चौक के पास पीछे से चल रहे युवकों द्वारा धक्का देने पर विवाद हुआ, जिसके बाद आरोपियों ने एक राय होकर अश्लील गाली-गलौज करते हुए चाकू से प्राणघातक हमला किया और मौके से फरार हो गए। इस घटना में पावेन्द्र कोडप्पा के सिर व गले तथा निखिल कुमार साहू के सीने के पास गंभीर चोटें आईं।
रिपोर्ट पर पुलिस ने अपराध धारा 296, 109, 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की। विवेचना के दौरान नामजद आरोपी सागर बघेल, राहुल यादव एवं शुभम भंडारी उर्फ कलकंठ को हिरासत में लेकर पूछताछ एवं पहचान कार्यवाही की गई। प्रकरण में पांच से अधिक आरोपी पाए जाने पर धारा 191(2), 191(3) बीएनएस एवं आर्म्स एक्ट की धाराएं जोड़ी गईं।
घटना में संलिप्त पाए जाने पर आरोपी सागर बघेल एवं शुभम भंडारी उर्फ कलकंठ को दिनांक 30.12.2025 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया, जबकि विधि से संघर्षरत 03 अपचारी बालकों को बाल सम्प्रेक्षण गृह भेजा गया है।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई से मेला क्षेत्र में शांति व्यवस्था बहाल हुई है।







Cannot collect videos from this channel. Please make sure this is a valid channel ID.
Error: No videos found.
Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

More Stories
छत्तीसगढ़ मे 43 आईएएस अधिकारियो का ट्रांसफर,,,, सारंगढ़ कलेक्टर बदले गए || देखे पूरी सूची
बंगाल, असम और पुडुचेरी बीजेपी ने की बडी जीत हासिल, पवनी में कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला भाजपा की कामकाजी बैठक संपन्न