खबर
जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी कार्य को पूरी तरह पारदर्शी और निष्पक्ष बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन पूरी मुस्तैदी के साथ सतत निगरानी कर रहा है। इसी क्रम में अधिकारियों द्वारा विभिन्न उपार्जन केंद्रों और समितियों में धान का भौतिक सत्यापन किया जा रहा है, ताकि किसी भी प्रकार की अनियमितता पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

भौतिक सत्यापन के दौरान किसानों में जागरूकता और प्रशासन के प्रति विश्वास देखने को मिला। कांदुल सेवा सहकारी समिति अंतर्गत कुल 10 किसानों के धान स्टॉक की जांच की गई, जिसमें से 4 किसानों ने स्वेच्छा और शांतिपूर्ण ढंग से 88 क्विंटल धान का रकबा समर्पण किया। यह समर्पण कुल 4.19 एकड़ रकबे से संबंधित है।
इसी प्रकार ग्राम परसतराई में भी पारदर्शिता का उदाहरण सामने आया, जहां 3 किसानों ने स्वयं आगे बढ़कर 150 क्विंटल धान का रकबा समर्पण किया। यह धान 2.85 हेक्टेयर रकबे से जुड़ा हुआ है।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि धान खरीदी प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की अवैध खरीदी-बिक्री या नियमों के उल्लंघन को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। साथ ही किसानों से अपील की गई है कि वे सही जानकारी के साथ धान उपार्जन कराएं और नियमों का पालन करते हुए सहयोग करें। प्रशासन की इस सख्ती और किसानों की स्वैच्छिक सहभागिता से जिले में धान खरीदी कार्य पारदर्शिता की ओर है !







Cannot collect videos from this channel. Please make sure this is a valid channel ID.
Error: No videos found.
Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

More Stories
छत्तीसगढ़ मे 43 आईएएस अधिकारियो का ट्रांसफर,,,, सारंगढ़ कलेक्टर बदले गए || देखे पूरी सूची
बंगाल, असम और पुडुचेरी बीजेपी ने की बडी जीत हासिल, पवनी में कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला भाजपा की कामकाजी बैठक संपन्न