भाजपा जिला महामंत्री एवं एथलेटिक्स संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष सौरभ लूनिया के प्रयासों से जिले को मिली महत्वपूर्ण उपलब्धि
बालोद/दल्ली राजहरा
छत्तीसगढ़ विधानसभा के हालिया बजट सत्र में बालोद जिले को खेल अधोसंरचना के विकास के लिए बड़ी सौगात मिली है। राज्य शासन द्वारा जिले में खेल सुविधाओं के विस्तार हेतु कुल 1300 लाख रुपये (13 करोड़ रुपये) की राशि स्वीकृत की गई है, जिससे जिले के खिलाड़ियों को आधुनिक खेल सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।
स्वीकृत प्रस्ताव के अनुसार दल्लीराजहरा में इंडोर मल्टीपरपज हॉल निर्माण के लिए 5 करोड़ रुपये तथा जिला स्तरीय बहुउद्देश्यीय स्टेडियम निर्माण के लिए 8 करोड़ रुपये की मंजूरी प्रदान की गई है। वित्तीय वर्ष 2026-27 में दोनों परियोजनाओं के प्रारंभिक कार्यों हेतु 2-2 करोड़ रुपये का प्रावधान भी किया गया है।
इस स्वीकृति पर छत्तीसगढ़ एथलेटिक्स संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं भाजपा जिला महामंत्री सौरभ लूनिया ने प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री अरुण साव तथा वित्त मंत्री ओपी चौधरी के प्रति आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि यह निर्णय बालोद जिले के खिलाड़ियों के लिए ऐतिहासिक साबित होगा। आधुनिक खेल अधोसंरचना विकसित होने से स्थानीय प्रतिभाओं को बेहतर प्रशिक्षण और प्रतियोगी अवसर मिलेंगे, जिससे राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रोशन करने का मार्ग प्रशस्त होगा।
इस उपलब्धि पर जिले के वरिष्ठ नेताओं एवं जनप्रतिनिधियों ने भी राज्य शासन के प्रति आभार व्यक्त किया। आभार व्यक्त करने वालों में प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन, पूर्व प्रदेश मंत्री जनसेवक राकेश यादव, जिला अध्यक्ष चेमन देशमुख, पूर्व विधायक प्रीतम साहू, विरेन्द्र साहू, पूर्व जिला अध्यक्ष पवन साहू, जिला महामंत्री राकेश छोटू यादव, पूर्व जिला उपाध्यक्ष नरेश यदु, दल्ली राजहरा नगर पालिका अध्यक्ष तोरण साहू, डौंडीलोहारा नगर पंचायत अध्यक्ष लाल निवेन्द्र सिंह टेकाम, गुंडरदेही नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमोद जैन, वरिष्ठ नेता देवेंद्र जायसवाल, जिला कोषाध्यक्ष हरीश कटझरे सहित जिले के अनेक जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता शामिल हैं।
जिले के खेल प्रेमियों ने भी इस निर्णय का स्वागत करते हुए इसे बालोद में खेल संस्कृति को नई दिशा देने वाला कदम बताया है।

More Stories
डौंडी में शैक्षिक कैलेंडर वर्ष 2026 का विमोचन, शिक्षकों की गरिमामयी उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न
अनुसूचित जनजाति समाज के उत्थान और संगठन विस्तार पर जोर — भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिला बालोद की परिचयात्मक बैठक सम्पन्न
ब्रेकिंग न्यूज | छत्तीसगढ़ में दर्जनों IAS अधिकारियो का ट्रांसफर