सरायपाली :
महासमुंद जिले के सरायपाली जनपद अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत कोटद्वारी में प्रधान मंत्री आवास योजना के तहत हर गरीब परिवारों को चाहे वह ग्रामीण हो या शहरी पक्का मकान के लिए राशि स्वीकृत की जाती है लेकिन प्रधान मंत्री आवास योजना के नाम से सचिव/रोजगार सहायक खुद की कमाई का जरिया बना लिया है इसी वजह से ग्रामीणों को प्रधान मंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है जिस पर कोटद्वारी के ग्रामीणों ने सचिव और रोजगार सहायक पर कई गंभीर आरोप लगाए है की पैसों का लेन-देन करके प्रधान मंत्री आवास योजना स्वीकृति करवाने के नाम पर ग्रामीणों से मोटी रूपयो की मांग कर रहे हैं तथा प्रधान मंत्री आवास योजना का फार्म भरने के लिए ग्रामीणों से 500 रुपए लिया गया है l
अगर गरीबों के पास घुस देने के लिए रुपए होते तो स्वयं ही अपना मकान बना लेते,जबकी प्रधान मंत्री आवास योजना का फार्म ग्राम पंचायत द्वारा निःशुल्क भरा जाता हैं और कहीं पर भी कोई शुल्क का भुगतान करना नही पड़ता l
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने साफ शब्दों में कहा है कि प्रधान मंत्री आवास योजना पर कोई भी रुपए की मांग करता है तो कड़ी कार्यवाही की जायेगी l
ग्रामीणों ने यह बताया है की एक ही परिवार के लोगो को प्रधान मंत्री आवास योजना का लाभ दिलाया जा रहा है साथ ही जिन लोगों का नाम आवास योजना सूची में है उस सूची को सार्वजनिक नहीं किया जा रहा है l
इस सम्बन्ध में जनपद पंचायत सरायपाली के सीईओ नारायण बंजारा का कहना है की दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्यवाही की जायेगी,लेकिन अब देखने वाली बात यह है कि किस प्रकार से जिम्मेदार अधिकारी घूसखोरों के ऊपर कड़ी कार्यवाही करते हैं l








More Stories
सारंगढ़ बिलाईगढ़ ज़िला में हो रहे अवैध फ्लाई-एस डंपिंग, माफिया के ऊपर कार्यवाही के लिए कलेक्टर को भीम आर्मी द्वारा ज्ञापन सौंपा गया
अगर आपकी भी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो चिंता मत करिये,,, लग रहा जन समस्या निवारण शिविर || जाये जरूर
सारँगढ जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन 27 मार्च को, एसडीएम ने जारी किए निर्देश