सारंगढ़ – प्रदेश में सुशासन त्योहार मनाया जा रहा है और प्रदेश भर में लागातार विभिन्न स्थानों में सुशासन समाधान शिविर का आयोजन किया जा रहा है जिसमे खुद प्रदेश के मुख्या विष्णुदेव साय समाधान शिविर में अचानक पहुंच रहे है लगातर कई जिलों की मुख्यमंत्री अचानक कार्यक्रम में शामिल हो गए है जिससे जिले के तमाम अधिकारियों में हड़कम मच जाती है वहीं सूत्र से मिली जानकारी अनुसार सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले में भी मुख्यमंत्री का औचक दौरा का ख़बर निकल कर सामने आ रही है प्रशासनिक और राजनीतिक सूत्र बताते हैं की कल यानी 16 या 17 तारीख को मुख्यमंत्री सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के समाधान शिविर में अचानक उतर सकते है यह बहुत ही गोपनीय होता है की कब कहा साय अपनी विमान उतार दे किसी को कानो कान ख़बर तक नही हो पाता ऐसे में जिले की आलाधिकारियों में हड़कम मचा है क्योंकि 16 तारीख को सालर में आयोजित सामाधान शिविर में उतरने की ख़बर विश्वशनीय सूत्र बता रहे हैं
जिले के कई आधिकारीयो की शिकायत पत्र बन रही है
वही सूत्रों की माने तो सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला भ्रष्टाचार और सरकार की योजना में लेट लतीपा की ख़बर बखूबी प्रदेश के मुख्या तक पहुंच गया है जिससे काफी नाराज़ है सूत्र की माने तो कई विभागो की कार्य पर मुख्यमंत्री की नजर बनी हुई है और कई अधिकारियों पर गाज गिरने की संभावना जताई जा रही है क्योंकि मुख्यमंत्री सीधे जनता से संवाद करते है अगर कहीं किसी विभाग या अधिकारियों की सीधी शिकायत हुई तो उसकी खैर नहीं सूत्र बताते है की जनता ने भी मुड़ बना लिया है ऐसी विभाग और अधिकारियों के लिए कई आवदेन बन चूके है जिसको सीधे मुख्यमंत्री को देने की तैयारी चल रही है
खुद नया चौपाल लगाते है मुख्यमंत्री
सामाधान शिविर ही नही बल्की खुद मुख्यमंत्री चौपाल लगाते है किसी पेड़ छाव के नीचे और जनता से संवाद करते है उनकी समस्या सुनते है और सरकार की योजना आमजन तक पहुंच रही की नही तमाम चीजों को लेकर चर्चा भी करते हैं अगर समाधान शिविर चलता रहेगा और मुख्यमंत्री उसी बीच नया चौपाल लगा लेते है कब कहा उतरेंगे महज कुछ घंटों में तय होता है तो सारंगढ़ जिला में भी लगने के संकेत है

More Stories
पंचायत उन्नति सूचकांक 2.0 में बालोद की बड़ी उपलब्धि, राज्य के टॉप-10 में 5 ग्राम पंचायतें शामिल
छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड रायगढ़ ने किया डॉ.मनीषा त्रिपाठी को सम्मानित
कमजोर प्रगति वाले जिलों की विशेष समीक्षा, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने ली वर्चुअल बैठक