बालोद |
मुक्ता आश्रम शिशु मंदिर, हथौद में भारत रत्न, छत्तीसगढ़ राज्य निर्माता एवं पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्म शताब्दी के अवसर पर अटल स्मृति विधानसभा सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर संजारी-बालोद विधानसभा क्षेत्र के भाजपा के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत मां भारती, पं. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पं. दीनदयाल उपाध्याय के तेलचित्र पर दीप प्रज्वलन के साथ हुई। उपस्थित जनसमूह ने अटल जी की पावन स्मृतियों को नमन करते हुए उनके योगदान को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन ने कहा कि छत्तीसगढ़ आज जिस विकास और लोककल्याण के पथ पर अग्रसर है, उसकी ऊर्जा श्रद्धेय अटल जी के सुशासन और अंत्योदय के मंत्र से ही उत्पन्न हुई है। छत्तीसगढ़ राज्य की स्थापना के रजत जयंती वर्ष में प्रदेश की तीन करोड़ जनता अपने राज्य निर्माता के प्रति कृतज्ञता व्यक्त कर रही है।

छत्तीसगढ़ राज्य मेडिकल सर्विसेज कॉरपोरेशन के अध्यक्ष एवं राज्य मंत्री दीपक म्हास्के ने कहा कि अटल जी को महामानव कहना अतिशयोक्ति नहीं है। संगठन निर्माण से लेकर राष्ट्र निर्माण तक उनका योगदान अतुलनीय रहा। उन्होंने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना और स्वर्णिम चतुर्भुज परियोजना का उल्लेख करते हुए कहा कि अटल जी ने गांवों की पीड़ा को समझा और विकास की मुख्यधारा से जोड़ा। वैश्विक दबाव के बावजूद परमाणु परीक्षण जैसा साहसिक निर्णय उनके दृढ़ नेतृत्व का प्रमाण है।
जिला संगठन प्रभारी श्रीमती संध्या परगनिया ने कहा कि अटल जी केवल राजनेता नहीं, बल्कि हर भारतीय के दिल में बसे विचार थे। छत्तीसगढ़ राज्य की स्थापना उनकी दूरदर्शिता का परिणाम है, जिसके लिए प्रदेश सदैव उनका ऋणी रहेगा।
जिला अध्यक्ष चेमन देशमुख ने कहा कि वर्ष 2000 में छत्तीसगढ़ के गठन के साथ अटल जी ने विकास की नई दिशा दी। आज उन्हीं के दिखाए मार्ग पर चलते हुए छत्तीसगढ़ रजत जयंती वर्ष में नए संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है।

पूर्व प्रदेश मंत्री राकेश यादव ने अटल जी के जीवन को सादगी, समर्पण और राष्ट्रसेवा का प्रतीक बताया और कहा कि उनके आदर्श सदैव जनसेवा की प्रेरणा देते रहेंगे।
कार्यक्रम का सफल संचालन जिला महामंत्री राकेश ‘छोटू’ यादव ने किया। उन्होंने कहा कि अटल जी राजनीति को परमार्थ का माध्यम मानते थे और उनका चिंतन आज भी भाजपा की नीतियों एवं सरकार के निर्णयों में स्पष्ट दिखाई देता है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी जनता के आशीर्वाद से अटल जी के विकास स्वप्न को साकार कर रहे हैं।
इस अवसर पर राज्य मंत्री यज्ञदत्त शर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष, वरिष्ठ नेता, महिला मोर्चा, मोर्चा-प्रकोष्ठ के पदाधिकारी एवं विधानसभा क्षेत्र से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सम्मेलन ने अटल जी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया।








Cannot collect videos from this channel. Please make sure this is a valid channel ID.
Error: No videos found.
Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

More Stories
छत्तीसगढ़ मे 43 आईएएस अधिकारियो का ट्रांसफर,,,, सारंगढ़ कलेक्टर बदले गए || देखे पूरी सूची
बंगाल, असम और पुडुचेरी बीजेपी ने की बडी जीत हासिल, पवनी में कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला भाजपा की कामकाजी बैठक संपन्न