बालोद।
जनपद पंचायत बालोद क्षेत्र के ग्राम पंचायत देवरभाट में ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) बालोद द्वारा मनरेगा एवं प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को राजमिस्त्री का प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने बताया कि प्रशिक्षण प्रारंभ होने से पूर्व हितग्राहियों की काउंसलिंग कर उनकी अभिरुचि के अनुसार चयन किया गया।
26 दिसंबर से प्रारंभ हुए इस 30 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में कुल 20 हितग्राहियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसके अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास निर्माण को गुणवत्तापूर्ण एवं तकनीकी मानकों के अनुरूप करने हेतु आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया जा रहा है।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में 05 महिलाएं एवं 15 पुरुष शामिल हैं, जिनमें 05 महिला हितग्राही राजमिस्त्री का प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। यह पहल महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। प्रशिक्षण अवधि के दौरान प्रशिक्षार्थियों को मनरेगा अंतर्गत प्रतिदिन 261 रुपये की दर से मजदूरी का भुगतान किया जाएगा।
डी.एस.टी. ट्रेनर ललिता नाग द्वारा आवास निर्माण में प्रयुक्त सामग्री के उचित अनुपात, निर्माण कार्य की समय-सीमा, संरचनात्मक मजबूती, आवश्यक सावधानियों एवं तकनीकी पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी जा रही है। प्रशिक्षण के माध्यम से ग्रामीणों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सार्थक प्रयास किया जा रहा है।








More Stories
छत्तीसगढ़ मे 43 आईएएस अधिकारियो का ट्रांसफर,,,, सारंगढ़ कलेक्टर बदले गए || देखे पूरी सूची
बंगाल, असम और पुडुचेरी बीजेपी ने की बडी जीत हासिल, पवनी में कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला भाजपा की कामकाजी बैठक संपन्न