डौण्डी ट्रक चोरी का सनसनीखेज खुलासा
सीसीटीवी फुटेज से मिला सुराग, नागपुर (महाराष्ट्र) से ट्रक बरामद
बालोद।
पुलिस अधीक्षक बालोद योगेश कुमार पटेल के निर्देशन में बालोद पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। डौण्डी पेट्रोल पंप क्षेत्र से चोरी हुए 43 लाख रुपये मूल्य के ट्रक की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने ट्रक को नागपुर (महाराष्ट्र) से बरामद कर लिया है। चौंकाने वाली बात यह रही कि इस पूरे मामले में प्रार्थी स्वयं ही आरोपी निकला।
दिनांक 26.01.2026 को प्रार्थी द्वारा थाना डौण्डी में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि उसका ट्रक क्रमांक CG 21 J 7111, जिसकी कीमत लगभग 43 लाख रुपये है, दिनांक 22.01.2026 की रात 10 से 11 बजे के बीच किसी अज्ञात आरोपी द्वारा चोरी कर लिया गया।
प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना डौण्डी में अपराध क्रमांक 21/2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
विशेष टीम का गठन, सीसीटीवी से खुला राज
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक योगेश कुमार पटेल के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोनिका ठाकुर के निर्देशन एवं नगर पुलिस अधीक्षक राजहरा विकास पाटले के पर्यवेक्षण में सायबर सेल एवं थाना डौण्डी की संयुक्त विशेष टीम गठित की गई।
टीम द्वारा त्रिनयन ऐप के माध्यम से डौण्डी, लोहारा, देवरी, राजनांदगांव, सकोली, देवरी होते हुए नागपुर तक सैकड़ों सीसीटीवी कैमरों के फुटेज का सूक्ष्म विश्लेषण किया गया। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर ट्रक की लोकेशन नागपुर (महाराष्ट्र) में चिन्हांकित की गई।
ट्रांसपोर्टर से बरामद हुआ ट्रक, साजिश का हुआ खुलासा
नागपुर में कैम्प कर पुलिस टीम ने ट्रक को एक ट्रांसपोर्टर कलवंत सिंह से बरामद किया। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी नरेन्द्र जायसवाल एवं मनेन्द्र जायसवाल एक दलाल के माध्यम से ट्रक को बेचने पहुंचे थे।
गहन पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि उन्होंने बीमा राशि हड़पने एवं फायनेंस की किस्त से बचने के लिए ट्रक चोरी की झूठी रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
आरोपियों ने बताया कि ट्रक वर्ष 2013 में लोन पर खरीदा गया था, लेकिन आय न होने से किस्त नहीं पट पा रही थी। इसी दबाव में उन्होंने पिता व दलाल के साथ मिलकर ट्रक को नागपुर ले जाकर बेचने की साजिश रची।
आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजे गए
पुलिस ने आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। प्रकरण में एक अन्य आरोपी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।
आरोपियों के नाम व पते
- नरेन्द्र जायसवाल, पिता – लखन लाल जायसवाल, उम्र 39 वर्ष
- मनेन्द्र जायसवाल, पिता – लखन लाल जायसवाल, उम्र 34 वर्ष
- लखन लाल जायसवाल, पिता – हिंगू राम जायसवाल, उम्र 71 वर्ष
(तीनों निवासी – वार्ड क्रमांक 13, बस स्टैंड, डौण्डी, थाना डौण्डी, जिला बालोद, छ.ग.)
पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड:
नरेन्द्र जायसवाल एवं मनेन्द्र जायसवाल के विरुद्ध पूर्व में आबकारी एक्ट के मामले दर्ज हैं।
जप्त मशरूका
ट्रक क्रमांक CG 21 J 7111, कीमत लगभग 43 लाख रुपये
इनकी रही विशेष भूमिका
थाना डौण्डी से दुर्जन रावटे,
सायबर सेल से प्रभारी धरम भूआर्य,
प्रधान आरक्षक ज्ञानेश चंदेल, भुनेश्वर मरकाम, विवेक शाही, रूमलाल चुरेन्द्र,
आरक्षक विपिन गुप्ता, राहुल मनहरे, भोपसिंह साहू, पुकेश्वर साहू, पूरन देवांगन, आकाश सोनी, आकाश दुबे, मिथलेश यादव, गुलझारी साहू, योगेश गेडाम, योगेश पटेल, म.आर. अंबिका उसारे की इस पूरे प्रकरण में सराहनीय भूमिका रही।








More Stories
ब्रेकिंग न्यूज मांड नदी में मिली अज्ञात युवक की लाश, इलाके में हड़कंप
छेड़छाड़ का विरोध करने पर लड़कियों से मारपीट, 4 आरोपी गिरफ्तार
थाना प्रभारी शिशुपाल सिन्हा को सरपंचों ने दी जन्मदिन की बधाई, सौहार्दपूर्ण माहौल में हुआ सम्मान