बालोद।
कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देश पर जिला मुख्यालय स्थित गंगोत्री राइस मिल का अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) नूतन कंवर द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान धान उठाव में गंभीर अनियमितता सामने आई, जिस पर प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाते हुए मिल प्रबंधन को सख्त चेतावनी दी।
निरीक्षण के समय मिल परिसर में स्टॉक की स्थिति और खाली बारदानों का भौतिक सत्यापन कराया गया। जांच में यह स्पष्ट हुआ कि मिल संचालक द्वारा निर्धारित क्षमता के अनुरूप धान उठाव हेतु पूरी रिक्वेस्ट नहीं डाली गई थी। तहसीलदार आशुतोष शर्मा ने बताया कि मिल को कुल 6666 क्विंटल धान उठाव की पात्रता थी, लेकिन इसके विरुद्ध केवल 4380 क्विंटल की ही मांग दर्ज की गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम नूतन कंवर ने मौके पर ही सख्त रुख अपनाते हुए शेष 2280 क्विंटल धान उठाव की रिक्वेस्ट तत्काल डलवाने के निर्देश दिए। साथ ही भविष्य में इस प्रकार की लापरवाही दोहराए जाने पर राइस मिल के खिलाफ नियमानुसार कठोर कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई।
निरीक्षण के दौरान विद्युत विभाग की टीम ने राइस मिल के विद्युत कनेक्शन और समय पर बिजली बिल भुगतान की भी जांच की।
इस अवसर पर सहायक खाद्य अधिकारी संतोष कुमार, मंडी निरीक्षक जितेंद्र जुगले, राजस्व निरीक्षक दयालु राम सागर, विद्युत विभाग के कनिष्ठ अभियंता आरके कंवर सहित कृषि उपज मंडी एवं विद्युत विभाग के अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
प्रशासन की इस कार्रवाई से स्पष्ट संदेश गया है कि धान उठाव और शासकीय व्यवस्थाओं में किसी भी तरह की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
Cannot collect videos from this channel. Please make sure this is a valid channel ID.
Error: No videos found.
Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

More Stories
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चांदमारी रायगढ़ में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस,उमड़ा जनसैलाब
छत्तीसगढ़ पुलिस का ‘साइबर जागृति अभियान, सुनील शर्मा ने QR कोड और ‘सेल्फी फ्रेम’ से की शुरुआत
कन्या शाला घरघोड़ा ने निकाली तिरंगा यात्रा ; छात्राओं ने थामा तिरंगा दिया स्वच्छता का संदेश