8 किमी पैदल यात्रा कर जनसम्पर्क किया
सारंगढ़-बरमकेला। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर प्रदेशव्यापी ‘मनरेगा बचाओ अभियान’ के तहत सारंगढ़-बरमकेला क्षेत्र में कांग्रेसियों ने शक्ति प्रदर्शन किया। प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं ने लगभग 8 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर ग्रामीणों से जनसंपर्क किया और केंद्र व राज्य की भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर हुंकार भरी।
मजदूरी और हक के लिए ‘पदयात्रा’
अभियान की शुरुआत बहलीडीह गाँव से होते हुए पिकरीपाली गांव में जिले के मनरेगा बचाव कार्यक्रम की समापन किया गया कोंग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज पूर्व मंत्री, विधायक मनरेगा बचाव समन्यक -उमेश पटेल , विधायक उत्तरी गनपत जांगड़े, विधायक -कविता प्राण लहरे, और विधायक रामकुमार यादव,कांग्रेस जिलाध्यक्ष तारा चंद देवांगन, कांग्रेस सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता पैदल मार्च करते हुए कार्यक्रम स्थल पहुंचे। गांव-गांव और घर-घर जाकर नेताओं ने मनरेगा को बचाने के लिए ग्रामीणों का समर्थन मांगा।

”यह किसी पार्टी की नहीं, मजदूर के चूल्हे की लड़ाई है” – उत्तरी जांगड़े
क्षेत्रीय विधायक उत्तरी गनपत जांगड़े ने भावुक संबोधन में कहा, “मैं यहाँ नेता बनकर नहीं, आपकी बेटी बनकर खड़ी हूँ। आज मजदूर सुबह काम की आस में उठता है और शाम को खाली हाथ घर लौटता है। मनरेगा उस गरीब का सहारा है जिसके पास जमीन नहीं है, लेकिन हाथ में हुनर और मेहनत है। आज सिस्टम गरीब की आवाज दबा रहा है, जिसे हम बर्दाश्त नहीं करेंगे।”
मनरेगा उम्मीद है, राजनीति का साधन नहीं – विधायक कविता प्राण लहरे ने तकनीकी बहानों पर सरकार को घेरते हुए कहा कि आज महीनों तक मजदूरी का भुगतान नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा, “मनरेगा कोई सामान्य योजना नहीं, बल्कि गरीब के बच्चे की पढ़ाई और घर के चूल्हे की उम्मीद है। भाजपा सरकार इसे तकनीकी उलझनों में फंसाकर खत्म करना चाहती है।

भाजपा सरकार की विफलताओं पर बरसे दिग्गज -उमेश पटेल विधायक (पूर्व मंत्री) ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि मोदी सरकार मनरेगा को ‘ठेका प्रथा’ में बदलने की तैयारी कर रही है। इससे मेट और रोजगार सहायकों की नौकरियां खत्म हो जाएंगी और दिल्ली के ठेकेदार मजदूरों का हक मारेंगे। उन्होंने कोरोना काल में मनरेगा के महत्व को याद दिलाते हुए बिजली बिल वृद्धि और धान खरीदी की अव्यवस्था पर सरकार को घेरा।

रामकुमार यादव (विधायक)उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने किसानों को ₹2500 धान का दाम देकर उनकी पीड़ा समझी थी, लेकिन आज का किसान और मजदूर दोनों परेशान हैं। कांग्रेस हमेशा रोजगार की गारंटी के साथ खड़ी रहेगी।
दीपक बैज प्रदेश कॉंग्रेस अध्यक्ष का सीधा हमला -बिजली बिल हाफ योजना बंद कर जनता को ठग रही भाजपा :
प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने अपने संबोधन में कहा कि मनरेगा कानून के तहत 15 दिन में काम न मिलने पर बेरोजगारी भत्ता देने का प्रावधान है, लेकिन भाजपा सरकार बजट की कटौती कर रही है।
बैज ने प्रमुख बिंदु उठाए:

बजट संकट: केंद्र ने अब राज्य से 40% हिस्सेदारी मांगी है। जो सरकार सीसी रोड नहीं बनवा पा रही, वह यह हिस्सा कहाँ से देगी?
महतारी वंदना बनाम बिजली बिल: “सरकार एक हाथ से 1000 रुपये महतारी वंदना दे रही है और दूसरे हाथ से 3000 रुपये का बिजली बिल थमा रही है। हमारी ‘हाफ बिजली बिल’ योजना को बंद कर जनता पर बोझ डाला गया है।”
किसान और शिक्षा: धान सत्यापन के नाम पर किसानों को परेशान किया जा रहा है। सरकार नए स्कूल नहीं खोल पा रही, लेकिन नई शराब दुकानें खोलने में आगे है। राइस मिलर्स का दो साल का भुगतान बकाया है।
कांग्रेस के इस ‘मनरेगा बचाओ अभियान’ ने बरमकेला में राजनीतिक सरगर्मी बढ़ा दी है। पैदल यात्रा के जरिए कांग्रेस ने जमीनी स्तर पर मजदूरों और किसानों को गोलबंद करना शुरू कर दिया है। दीपक बैज ने स्पष्ट किया कि जब तक हर हाथ को काम और सही मजदूरी नहीं मिलती, कांग्रेस का संघर्ष जारी रहेगा।









More Stories
ब्रेकिंग न्यूज मांड नदी में मिली अज्ञात युवक की लाश, इलाके में हड़कंप
छेड़छाड़ का विरोध करने पर लड़कियों से मारपीट, 4 आरोपी गिरफ्तार
थाना प्रभारी शिशुपाल सिन्हा को सरपंचों ने दी जन्मदिन की बधाई, सौहार्दपूर्ण माहौल में हुआ सम्मान