बालोद। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम), रायपुर द्वारा आयोजित की जाने वाली परीक्षाओं में सॉल्वर, अनुचित साधनों एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सख्त दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। 01 फरवरी 2026 को होने वाली छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) के सफल आयोजन के लिए सभी जिलों से सहयोग की अपील की गई है।
व्यापम के निर्देशानुसार परीक्षा से एक दिन पूर्व परीक्षा केंद्र का निरीक्षण अनिवार्य किया गया है, ताकि परीक्षा दिवस किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। अभ्यर्थियों को परीक्षा प्रारंभ होने से कम से कम दो घंटे पहले केंद्र में उपस्थित होना होगा, जहां फ्रिस्किंग एवं फोटोयुक्त मूल पहचान पत्र से सत्यापन किया जाएगा।
दिशा-निर्देशों में स्पष्ट किया गया है कि परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले मुख्य द्वार बंद कर दिया जाएगा।
प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 9:30 बजे से शुरू होगी, जिसके लिए मुख्य द्वार 9:00 बजे बंद रहेगा।
द्वितीय पाली की परीक्षा दोपहर 3:00 बजे से होगी और मुख्य द्वार 2:30 बजे बंद कर दिया जाएगा।
ड्रेस कोड को लेकर भी व्यापम ने सख्ती दिखाई है। काला, गहरा नीला, गहरा हरा, जामुनी, मैरून, बैंगनी एवं गहरे चॉकलेटी रंग के कपड़े पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे। केवल सामान्य नामांकन (बिना पॉकेट) वाले कपड़ों की अनुमति होगी।
धार्मिक एवं सांस्कृतिक पोशाक पहनने वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा समय से पहले रिपोर्ट करना होगा, अतिरिक्त सुरक्षा जांच के बाद ही अनुमति दी जाएगी।
फुटवियर के रूप में केवल चप्पल या सैंडल मान्य होंगे, जबकि कान में किसी भी प्रकार का आभूषण प्रतिबंधित रहेगा।
परीक्षा कक्ष में मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, घड़ी, पर्स, स्कार्फ, बेल्ट, टोपी आदि ले जाना पूरी तरह वर्जित रहेगा। अनुचित साधनों के उपयोग पर कड़ी कार्रवाई करते हुए अभ्यर्थिता समाप्त की जाएगी। अभ्यर्थी केवल काला या नीला बॉलपॉइंट पेन ही साथ ला सकेंगे।
उल्लेखनीय है कि 01 फरवरी 2026 को टीईटी परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी।
प्रथम पाली (प्राथमिक कक्षा में अध्यापन हेतु) में लगभग 1 लाख 19 हजार
द्वितीय पाली (प्राथमिक कक्षा में अध्ययन परीक्षा) में लगभग 2 लाख 05 हजार अभ्यर्थी शामिल होंगे।








More Stories
ब्रेकिंग न्यूज मांड नदी में मिली अज्ञात युवक की लाश, इलाके में हड़कंप
छेड़छाड़ का विरोध करने पर लड़कियों से मारपीट, 4 आरोपी गिरफ्तार
थाना प्रभारी शिशुपाल सिन्हा को सरपंचों ने दी जन्मदिन की बधाई, सौहार्दपूर्ण माहौल में हुआ सम्मान